UP News: 2.60 करोड़ की हेरोइन बरेली से देहरादून ले जाने की तैयारी में था तस्कर, ANTF ने किया अरेस्ट – INA

Bareilly Drug Smuggling News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एएनटीएफ बरेली इकाई ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया आरोपी फरीदपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव का रहने वाला जब्बार खान है. टीम ने उसे मीरगंज थाना क्षेत्र में रेबिल हॉस्पिटल के सामने से पकड़ा. पुलिस के मुताबिक, आरोपी के पास से हेरोइन बरामद हुई है.

बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब दो करोड़ 60 लाख रुपये बताई जा रही है. आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन और 1200 रुपये भी मिले हैं. एएनटीएफ की पूछताछ में जब्बार खान ने पुलिस को बताया कि वह अपने भाई के साथ मिलकर हेरोइन की अवैध सप्लाई करता है. दोनों सस्ते दाम पर हेरोइन खरीदते थे और इसके बाद इसे देहरादून में अलग-अलग लोगों तक पहुंचाते थे.

एएनटीएफ टीम को मिली जब्बार की जानकारी

गिरफ्तारी के दिन भी जब्बार हेरोइन की खेप लेकर देहरादून जाने की तैयारी में था. पुलिस के अनुसार, जब्बार मादक पदार्थ लेकर रास्ते से गुजर रहा था. इसी दौरान एएनटीएफ टीम को उसके बारे में जानकारी मिली. टीम ने घेराबंदी कर उसे मीरगंज क्षेत्र में रेबिल हॉस्पिटल के सामने रोक लिया. तलाशी लेने के दौरान पर उसके पास से हेरोइन बरामद हुई. इसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई.

एएनटीएफ अब क्या बातें पता लगाने में जुटी है?

पूछताछ में सामने आई जानकारी के बाद अब पुलिस जब्बार के भाई और उसके संपर्क में रहने वाले लोगों की जानकारी जुटा रही है. एएनटीएफ यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी हेरोइन कहां से खरीदता था और बरेली के अलावा किन-किन जिलों में इसकी सप्लाई करता था. पुलिस देहरादून में उसके संपर्कों की भी जांच कर रही है. आरोपी 20 से 25 बार देहरादून गया था. ये उत्तराखंड का गेंग है.

ये भी पढ़ें: Nepal flood: दोस्त कचरे की तरह बह गए रोंगटे खड़े कर देगा युवक का दर्द, बोला- कभी नेपाल नहीं जाऊंगा

2.60 करोड़ की हेरोइन बरेली से देहरादून ले जाने की तैयारी में था तस्कर, ANTF ने किया अरेस्ट


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button