UP News: 3 दिन में तीसरी बार बदली गंगा एक्सप्रेसवे की टोल दरें, फाइनल हुआ ये रेट, 20% डिसकाउंट भी मिलेगा – INA

यूपी के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों 29 अप्रैल 2026 को हुआ. लेकिन उद्घाटन से पहले और बाद में टोल दरों को लेकर यूपीडा उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण में भारी उलझन रही. महज तीन दिनों में टोल रेट्स तीन बार बदले गए, जिससे यात्रियों के बीच हैरानी और चर्चा का विषय बन गया. पहले टोल दरें 2.55 रुपये प्रति किलोमीटर के आधार पर तय की गई थीं.

594 किलोमीटर लंबे पूरे एक्सप्रेसवे पर कार, जीप, वैन और हल्के मोटर वाहनों (LMV) के लिए कुल टोल 1,514 रुपये तय हुआ था. यह दरें दिसंबर 2025 के थोक मूल्य सूचकांक (WPI) के आधार पर तय की गई थीं. उद्घाटन से ठीक पहले 29 अप्रैल को यूपीडा ने नई दरें जारी कीं. अब हल्के वाहनों के लिए एक तरफ का टोल बढ़ाकर 1,800 रुपये कर दिया गया. दोपहिया, तीनपहिया और पंजीकृत ट्रैक्टर चालकों को 905 रुपये चुकाने पड़ते.

यूपीडा (UPEIDA) ने स्पष्ट किया कि ये दरें एक्सप्रेसवे के पहले टोल प्लाजा से आखिरी टोल प्लाजा तक की पूरी एकल यात्रा पर लागू होंगी. लेकिन मामला यहीं नहीं रुका. बुधवार को 1,800 रुपये तय होने के बाद बृहस्पतिवार 30 अप्रैल को फिर संशोधन किया गया. अब कार जैसे हल्के वाहनों के लिए टोल 1,765 रुपये कर दिया गया. इसमें से 1,365 रुपये अडानी एंटरप्राइजेज और 440 रुपये आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेंगे.

ये भी पढ़ें: Ganga Expressway New Update: मुफ्त में करें गंगा एक्सप्रेसवे का सफर, इतने दिन तक नहीं देना होगा टोल टैक्स

अभी टोल नहीं वसूला जा रहा

एक्सप्रेसवे अभी प्रायोगिक दौर ट्रायल रन में चल रहा है. इसलिए उद्घाटन के बाद बुधवार रात 12 बजे से जनता के लिए खुलने के बावजूद किसी भी वाहन से टोल नहीं लिया जा रहा है. जलालाबाद (शाहजहांपुर) के पास कलक्टरगंज टोल प्लाजा पर बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे तक करीब 450 वाहन गुजर चुके थे. हर घंटे औसतन 40 वाहन आवाजाही कर रहे हैं. लोग उत्साह से नई सड़क पर फर्राटा भर रहे हैं.

यूपीडा अधिकारियों का कहना है कि टोल दरों में मामूली बदलाव WPI और अन्य तकनीकी गणनाओं के आधार पर किया गया है. अंतिम दरें जल्द ही स्थिर हो जाएंगी और टोल वसूली शुरू हो जाएगी. 24 घंटे के अंदर वापसी पर 20% डिस्काउंट की सुविधा भी यात्रियों को राहत देगी.

पंकज चतुर्वेदी
पंकज चतुर्वेदी

पंकज चतुर्वेदी पिछले 11 साल से देश और उत्तरप्रदेश की राजनीति को कवर करते आ रहे हैं. दिल्ली में अमर उजाला और पंजाब केसरी से पत्रकारिता की यात्रा की शुरुवात हुई.

दिल्ली में 2 साल की पत्रकारिता के बाद मिट्टी की खुशबू यूपी खींच लाई और तब से राजधानी लखनऊ में ही पत्रकारिता हो रही है. 2017 में यात्रा को विस्तार देते हुए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े. राजनीतिक खबरों में गहरी रुचि और अदंर की खबर को बाहर लाने का हुनर के साथ ही यूपी के ब्यूरोकेसी में खास पकड़ रखते हैं.

इनकी पत्रकारिता का फलसफा खबरों को खबर के रूप में ही आप तक पहुंचाना है.

Read More

google button

3 दिन में तीसरी बार बदली गंगा एक्सप्रेसवे की टोल दरें, फाइनल हुआ ये रेट, 20% डिसकाउंट भी मिलेगा


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button