UP News: उत्तर प्रदेश में 45 डिग्री वाला टॉर्चर! ये जिला सबसे गर्म… अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम? – INA

UP Weather: यूपी में मौसम में यू-टर्न ले लिया है. गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है. अधिकतम तापमान करीब 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है. दिन में तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया है. बुधवार को बांदा प्रदेश का सबसे गर्म वाला जिला रहा. अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. प्रदेश के 15 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहा.

मौसम विभाग के अनुसार बुंदेलखंड के बांदा, झांसी, महोबा, चित्रकूट और आसपास के जिलों में गर्मी का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है. वहीं दक्षिणी यूपी के कई जिलों में भी पारा तेजी से बढ़ रहा है. लखनऊ समेत प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में गर्मी और बढ़ने की संभावना जताई गई है.

क्यों बढ़ रहा अचानक तापमान?

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में एंटी-साइक्लोनिक सिस्टम और शुष्क हवाओं के कारण तापमान में अचानक बढ़ोतरी हो रही है. तेज घूप के कारण बुधवार को सड़कों पर आवाजाही कम देखने को मिली और लोग धूप से बचते नजर आए. आज यूपी में बारिश की संभावना नहीं है.

लखनऊ में 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है पारा

राजधारी में भी गर्मी का कहर जारी है. IMD ने आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई है. लखनऊ का तापमान आने वाले दिनों में 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं और इस दौरान हीटवेव का भी असर रहेगा. स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच घरों से बाहर न निकलने की सलाह की है.

बुधवार को किन जिलों में रहा कितना अधिकतम तापमान?

  • बाराबंकी – 40 डिग्री सेल्सियस
  • हरदोई – 39.5 डिग्री सेल्सियस
  • कानपुर – 40.4 डिग्री सेल्सियस
  • इटावा – 37.6 डिग्री सेल्सियस
  • गोरखपुर – 39.7 डिग्री सेल्सियस
  • वाराणसी एपी – 40.5 डिग्री सेल्सियस
  • वाराणसी बीएचयू – 42.8 डिग्री सेल्सियस
  • बलिया – 40 डिग्री सेल्सियस
  • बराईच – 40 डिग्री सेल्सियस
  • प्रयागराज – 43 डिग्री सेल्सियस
  • बांदा – 44.8 डिग्री सेल्सियस
  • सुल्तानपुर – 42.3 डिग्री सेल्सियस
  • अयोध्या – 39.5 डिग्री सेल्सियस
  • गाजीपुर – 41 डिग्री सेल्सियस
  • आजमगढ़ – 40.5 डिग्री सेल्सियस
  • झांसी – 41.4 डिग्री सेल्सियस
  • उरई – 40.2 डिग्री सेल्सियस
  • हमीरपुर – 41.2 डिग्री सेल्सियस
  • शाहजहांपुर – 39.0 डिग्री सेल्सियस
  • बुलंदशहर – 38 डिग्री सेल्सियस

ये भी पढ़ें – दिल्ली-NCR और UP में बढ़ेगी गर्मी… हिमाचल-उत्तराखंड में होगी बारिश

पंकज चतुर्वेदी
पंकज चतुर्वेदी

पंकज चतुर्वेदी पिछले 11 साल से देश और उत्तरप्रदेश की राजनीति को कवर करते आ रहे हैं. दिल्ली में अमर उजाला और पंजाब केसरी से पत्रकारिता की यात्रा की शुरुवात हुई.

दिल्ली में 2 साल की पत्रकारिता के बाद मिट्टी की खुशबू यूपी खींच लाई और तब से राजधानी लखनऊ में ही पत्रकारिता हो रही है. 2017 में यात्रा को विस्तार देते हुए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े. राजनीतिक खबरों में गहरी रुचि और अदंर की खबर को बाहर लाने का हुनर के साथ ही यूपी के ब्यूरोकेसी में खास पकड़ रखते हैं.

इनकी पत्रकारिता का फलसफा खबरों को खबर के रूप में ही आप तक पहुंचाना है.

Read More

google button

उत्तर प्रदेश में 45 डिग्री वाला टॉर्चर! ये जिला सबसे गर्म… अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम?


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News