Sport : 'वो हमें दूसरी ट्रॉफी जिताएंगे…', वैभव सूर्यवंशी के लिए रियान पराग ने दिया ऐसा बयान, जो आते ही हो गया वायरल #INA

Riyan Parag On Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 का दूसरा क्वालीफायर मैच गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया था. इस मैच में शुभमन गिल की टीम ने रियान पराग की कप्तानी वाली आरआर को धूल चटाई. इसी के साथ जीटी ने फाइनल का टिकट कटा लिया, लेकिन राजस्थान रॉयल्स का सफर यहीं पर खत्म हो गया. हालांकि, इसके बावजूद कैप्टन रियान पराग काफी पॉजिटिव दिखे. पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में रियान ने अपनी टीम की गलती मानी और बताया कि उनसे कहां चूक हो गई. साथ ही उन्होंने वैभ सूर्यवंशी को लेकर जो बयान दिया, वो चर्चा में आ गया है. आइए जानते हैं उन्होंने क्या-क्या कहा…
रियान पराग ने बताई हार की असली वजह
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने क्वालीफायर 2 में गुजरात टाइटंस के हाथों मिली हार पर प्रतिक्रिया दी है. उनका मानना है कि यदि आरआर 230 या 240 तक पहुंच जाती, तो वो एक अच्छा स्कोर हो सकता और कहीं न कहीं 215 रन कम पड़ गए. ये उनकी टीम की हार की असली वजह रही.
रियान पराग ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा, यह एक एवरेज स्कोर था. मुझे लगता है कि 215 रन बचाव करने लायक थे, लेकिन मुझे लगा कि दूसरी पारी में भारी रोलर के बाद विकेट थोड़ा बेहतर हो गया था. पहली पारी में, मुझे लगा कि स्पिनरों को थोड़ी ज्यादा ग्रिप मिल रही थी और छोटी, धीमी गेंदें थोड़ी ज्यादा उठ रही थी. इसलिए मुझे लगता है कि यह एक स्वीकार्य स्कोर था, लेकिन इससे बेहतर हो सकता था.”
Chin up, Vaibhav Sooryavanshi! 🩷
You have so much . be proud of 🥹
Scorecard ▶️ https://t.co/eupS8cBPc2#TATAIPL | #Qualifier2 | #TheFinalLeap | #GTvRR | @rajasthanroyals pic.twitter.com/8lHU927KLE
— IndianPremierLeague (@IPL) May 29, 2026
सलामी बल्लेबाजों को नहीं कर पाए जल्दी आउट
रियान पराग ने आगे ये भी स्वीकार किया कि उनके गेंदबाज गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाजों को जल्दी आउट नहीं कर पाए, जिसके बाद मैच उनसे दूर चला गया.
रियान पराग ने आगे कहा, “एक समय ऐसा लग रहा था कि 230 रन बन सकते हैं, जो इन बड़े मैचों में अंतर ला सकते हैं, वे अतिरिक्त 15-20 रन. मुझे लगता है कि 230-240 रन से लक्ष्य का पीछा करना वाकई चुनौतीपूर्ण हो जाता. लेकिन 215 रन के साथ, उनकी बल्लेबाजी को देखते हुए, हम जानते थे कि हमें सलामी बल्लेबाजों को जल्दी आउट करना होगा, जो हम नहीं कर पाए और उसके बाद का रास्ता हमेशा से ही कठिन होने वाला था.”
वैभव सूर्यवंशी की रियान पराग ने जमकर की तारीफ
IPL 2026 में भले ही राजस्थान रॉयल्स की टीम फाइनल में न पहुंच पाई हो, लेकिन 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने कमाल का प्रदर्शन किया है. उनकी आतिशी पारियों ने टीम को इस मुकाम तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. ऐसे में कप्तान रियान पराग ने भी अपनी टीम के इस युवा खिलाड़ी की जमकर तारीफ की. उन्होंने उम्मीद जताई है कि वैभव भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे और राजस्थान को आगे चलकर दूसरी बार चैंपियन बनाएंगे.
वैभव सूर्यवंशी के बारे में बात करते हुए रियान पराग ने कहा, “मैं इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता. एक तरीका यह है कि आप बस जाएं और जमकर रन बनाएं. लेकिन जिस तरह से उसने बल्लेबाजी की है, वह सिर्फ अंधाधुंध बल्लेबाजी नहीं है. उसने आज जो किया, वह पहली गेंद से ही नहीं कर सकता. वह सोच-समझकर खेलता है, परिस्थितियों का आकलन करते हैं.”
“वह सचमुच सब कुछ बहुत अच्छे से करता है. मुझे अभी भी समझ नहीं आ रहा कि कैसे. लेकिन उम्मीद है कि वह ऐसा ही करते रहेंगे. उम्मीद है कि वह हमारे देश का प्रतिनिधित्व करेंगे और देश के लिए और गौरव लाएंगे और उम्मीद है कि वह राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते रहेंगे और हमें दूसरी चैंपियनशिप जिताएंगे.”
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, IPL में सबसे तेज इस कारनामे को करने वाले बने पहले बल्लेबाज
'वो हमें दूसरी ट्रॉफी जिताएंगे…', वैभव सूर्यवंशी के लिए रियान पराग ने दिया ऐसा बयान, जो आते ही हो गया वायरल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









