UP News: Aaj Ka Mausam: UP-बिहार में आंधी-बारिश का अलर्ट, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; जानें दिल्ली समेत 14 राज्यों का हाल – INA

Aaj Ka Mausam: देश के कई हिस्सों में आज मौसम बदल सकता है. उत्तर प्रदेश, बिहार में बारिश और आंधी देखने को मिल सकती है. राजस्थान में बारिश हो सकती है. साथ ही गरज-चमक, तेज हवाएं और कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है. दक्षिण भारत के कई राज्यों में बरसात का सिलसिला जारी रह सकता है. पहाड़ी राज्यों में भी मौसम बिगड़ा रह सकता है. पहाड़ बर्फ की चादर से ढक सकते हैं.

मौसम विभाग के अनुसार, आज देश की राजधानी में मौसम साफ रहने वाला है. बरसात होने की कोई संभावना नहीं है. तापामन की बात करें तो राज्य में अधिकतम 32 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. आईएमडी के मुताबिक, राज्य में 22 अक्टूबर तक बारिश की कोई संभावाना नहीं है. इस दौरान मौसम साफ रह सकता है.

यूपी से लेकर झारखंड तक आंधी-बारिश

मौसम विभाग ने यूपी में आज मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है. इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड तक की आंधी चलने की संभावना भी है. रात को पारा दो से तीन डिग्री की गिर सकता है. इससे सुबह और रात के समय धीरे-धीरे ठंड बढ़ेगी. बिहार के कई जिलों में बारिश-आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है. झारखंड के भी कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है.

एमपी-राजस्थान में भी बारिश

राजस्थान के टोंक, कोटा, चित्तौड़गढ़, जयपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर और सीकर में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है. मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की सफ्तार से आंधी भी चल सकती है. तटीय कर्नाटक, केरल, माहे, लक्षद्वीप, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कई स्थानों पर 22 अक्टूबर तक बारिश हो सकती है. तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा और तेलंगाना में भी इस दौरान बारिश देखने को मिल सकती है.

पहाड़ी राज्यों में भी दिखेगा मौसम का तल्ख तेवर

उत्तराखंड में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है. पांच जिलों में बर्फबारी के आसार भी हैं. उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बर्फ गिर सकती है. हिमाचल प्रदेश के चंबा, कांगड़ा, सिरमौर, हमीरपुर, सोलन, कुल्लू, बिलासपुर और शिमला में बारिश और आंधी की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है. यहां ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के बाद पहाड़ बर्फ की सफेद चादर से ढक गए हैं. जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में तेज बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. बर्फबारी भी हो सकती है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली दंगा मामले में पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन को 2 साल की जेल, पहले से ही काट रहे उम्रकैद की सजा

Aaj Ka Mausam: UP-बिहार में आंधी-बारिश का अलर्ट, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; जानें दिल्ली समेत 14 राज्यों का हाल


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button