UP News: Ambedkar Nagar 5 Murder: मां और 4 बच्चों की बेरहमी से की थी हत्या… पुलिस एनकाउंटर में आरोपी आमिर ढेर – INA

UP Crime News: यूपी के अंबेडकरनगर में मां और 4 बच्चों की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया. आरोपी आमिर और पुलिस के बीच रविवार सुबह 5 बजे नेवतरिया बाईपास के पास मुठभेड़ हुई. पुलिस के मुताबिक, सूचना मिली थी कि आरोपी आमिर भागने की फिराक में है. इसलिए उसे पकड़ने के लिए घेराबंदी की गई थी. पुलिस को देखते हुए आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी और जवाबी कार्रवाई में मारा गया.घटना के बाद पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

पुलिस के मुताबिक, रविवार तड़के सूचना मिली थी कि आरोपी आमिर फरार होने की फिराक में है. सूचना के आधार पर पुलिस और एसओजी टीम ने इलाके में घेराबंदी की. इसी दौरान बाइक पर एक संदिग्ध युवक आता दिखाई दिया. पुलिस ने उसे रुकने की कोशिश की, लेकिन वह बाइक मोड़कर भागने लगा. भागने के दौरान उसकी बाइक फिसल गई, जिसके बाद उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी.

दरोगा और सिपाही हुए घायल

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आमिर गंभीर रूप से घायल हो गया. उसके सीने में गोली लगी थी. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मुठभेड़ के दौरान एसओजी प्रभारी विनोद यादव की बुलेटप्रूफ जैकेट पर भी गोली लगी. वहीं एक दरोगा और एक सिपाही घायल हो गए, जिनका इलाज चल रहा है.

कब हुई थी घटना?

2 मई को अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मुरादाबाद मोहल्ले में एक ही परिवार के चार बच्चों के शव घर के अंदर बिस्तर पर खून से लथपथ मिला था. बच्चों की बेरहमी से ईंट से कूचकर हत्या की गई थी. घटना के बाद बच्चों की मां गाजिया खातून लापता थी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई थी.

शुरुआती जांच में पुलिस ने आशंका जताई थी कि मां बच्चों की हत्या कर फरार हो गई है, लेकिन रविवार को घर से करीब 100 मीटर दूर गाजिया खातून का शव मिला. महिला के शरीर पर चोट के कई निशान मिले, जिसके बाद हत्या का मामला दर्ज कर जांच तेज की गई.

पुलिस जांच में आमिर का नाम सामने आया. इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी. फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस जघन्य हत्याकांड के पीछे आरोपी का मकसद क्या था. पुलिस का कहना है कि सबूतों और जांच के आधार पर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.

(रिपोर्ट – अमित मौर्य/ अंबेडकरनगर)

ये भी पढ़ें – दो भाइयों समेत 8 को कार ने रौंद डाला, अंबेडकरनगर हादसे की पूरी कहानी

अनिल कुमार
अनिल कुमार

google button

Ambedkar Nagar 5 Murder: मां और 4 बच्चों की बेरहमी से की थी हत्या… पुलिस एनकाउंटर में आरोपी आमिर ढेर


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button