Sport : श्रेयस अय्यर नहीं बल्कि सूर्यकुमार यादव के बाद ये खिलाड़ी होगा टीम इंडिया का टी20 कप्तान, जानिए नाम #INA

Team India : भारत ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीता है. सूर्या ने बतौर कप्तान भारतीय टीम को तीसरी बार और लगातार दूसरी बार चैंपियन बनाया था. सूर्या की कप्तानी में भारत ने भारत में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. इसके साथ टीम इंडिया पहली ऐसी टीम बन गई थी, जिसने बतौर होस्ट कंट्री अपने ही देश में वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) सूर्यकुमार यादव से जब आगे बढ़ने की सोचेगा तो उसको एक नया कप्तान टी20 फॉर्मेट के लिए चुनना होगा. 

ऐसे में मीडिया और क्रिकेट जगत के गलियारों में काफी समय से भारत के 31 वर्षीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के कप्तान बनने की अटकलें चल रही हैं. सूर्यकुमार यादव के बाद श्रेयस अय्यर को टी20 फॉर्मेट में भारत का कप्तान बनाया जा सकता है. इस सबके बीच एक और खिलाड़ी का नाम सामने आ रहा है, जो टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की कप्तानी कर सकता है. 

ये खिलाड़ी बन सकता है टीम इंडिया का कप्तान

अगर ऐसा हुआ तो सूर्यकुमार यादव के बाद श्रेयस अय्यर नहीं बल्कि ये खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट टीम का नया कप्तान बन सकता है. ये खिलाड़ी कौन है और कैसे वो श्रेयस अय्यर पर भारी पड़ सकता है और सूर्यकुमार यादव के कप्तान भारत की टी20 कप्तानी हासिल कर सकता है. आइए उसके बारे में जानते हैं. 

अब इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने बताया है कि कौन टीम इंडिया का टी20 फॉर्मेट में अगला कप्तान बनेगा. उन्होंने सूर्यकुमार यादव के बाद शुभमन गिल को टीम इंडिया का टी20 कप्तान बताया है. उन्होंने इस बारे में खुलकर बात की है. 

शुभमन गिल कप्तानी के लिए बेस्ट इंसान – इयोन मोर्गन

इयोन मोर्गन ने कहा कि, ‘सूर्यकुमार यादव के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इंडियन क्रिकेट टीम को लीड करने के लिए शुभमन गिल एकदम सही इंसान हैं. वह पहले से ही दो फॉर्मेट में लीड कर रहे हैं और उन्हें टी20 की कप्तानी देने से इंडिया को भविष्य के लिए एक मजबूत ऑल-फॉर्मेट कैप्टन बनाने में मदद मिलेगी. जिस तरह से उन्होंने कम रिसोर्स के साथ गुजरात टाइटंस को लीड किया है. वह कमाल का है. इंडिया को अब कहीं और देखने की जरूरत नहीं है, शुभमन गिल ही वह आदमी हैं’.

इन खिलाड़ियों ने की भारत के लिए टी20 में कप्तानी

वीरेंद्र सहवाग भारत के पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान थे. उनके बाद महेंद्र धोनी को टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया था, जिन्होंने भारत टी20 वर्ल्ड कप 2007 का चैंपियन बनाया. इसके बाद विराट कोहली को और फिर रोहित शर्मा को भारत का टी20 कप्तान बनाया गया. हार्दिक पांड्या और शुभमन गिल, शिखर धवन, ऋषभ पंत, केएल राहुल, ऋषभ पंत और सुरैश रैना ने भी कप्तानी की है. 

ये भी पढ़ें : IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स ने रचा इतिहास, मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बाद बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड

श्रेयस अय्यर नहीं बल्कि सूर्यकुमार यादव के बाद ये खिलाड़ी होगा टीम इंडिया का टी20 कप्तान, जानिए नाम





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button