UP News: 55 साल की उम्र में सिर चढ़ी आशिकी, राह चलते युवती को किया बैड टच; दौड़ा-दौड़ाकर पीटा – INA

UP News: 55 साल की उम्र में सिर चढ़ी आशिकी, राह चलते युवती को किया बैड टच; दौड़ा-दौड़ाकर पीटा – INA

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 55 साल के बुजुर्ग व्यक्ति को उस समय एक लड़की को बेड टच करने पर भारी पड़ा गया, जब युवती ने सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर उसकी पिटाई कर दी. इस दौरान यह घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो इन दिनों तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है.

मुजफ्फरनगर के खालापार थाना क्षेत्र के सिटी सेंटर के सामने से एक युवती कहीं जा रही थी. इस बीच पीछे से आ रहे एक 55 साल रियाज नाम के बुजुर्ग ने युवती को बैड टच किया. बुजुर्ग की गंदी हरकत का विरोध करते हुए युवती ने उसकी भगा-भगाकर पिटाई कर दी. इस दौरान सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरे में बुजुर्ग की हरकत कैद हो गई. किसी ने घटना के वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो के सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.

पुलिस ने 50 ज्यादा कैमरे खंगाले

पुलिस ने तुरंत वीडियो पर स्वत संज्ञान लेते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है. करीब 50 से ज्यादा कैमरों के फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने आरोपी रियाज दबोच लिया. पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह इससे पहले भी राह चलती लड़कियों को बैड टच कर चुका हैं. शिकायत न होने के चलते वह अब तक पुलिस से बचता आ रहा था. मामले की जानकारी देते हुए सीओ सिटी राजू कुमार साव ने बताया कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था.

पुलिस ने आरोपी को दबोचा

वीडियो में एक बुजुर्ग व्यक्ति एक महिला को बैड टच करके भागता हुआ नजर आ रहा था. इस संबंध में किसी ने भी थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई थी. इसलिए पुलिस ने स्वत संज्ञान लेते हुए बैड टच करने वाले आरोपी बुजुर्ग की तलाश शुरू कर दी. पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के आधार पर आरोपी को ट्रैक करना शुरू किया. करीब 50 कैमरों के सीसीटीवी फुटेज ट्रैक कर पुलिस कोतवाली नगर इलाके में रहने वाले आरोपी रियाज के घर पहुंच गई.

जानें अब तक क्यों बच रहा था आरोपी

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है. पूछताछ में आरोपी ने बैड टच करने की बात को कबूल कर लिया है. आरोपी ने बताया कि उसने इससे पहले भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया था, लेकिन आज तक उसकी कहीं कोई शिकायत नहीं हुई. इसी के चलते वह अब तक पुलिस से बचता आ रहा था.

(रिपोर्ट- रविंद्र/ मुजफ्फरनगर)

55 साल की उम्र में सिर चढ़ी आशिकी, राह चलते युवती को किया बैड टच; दौड़ा-दौड़ाकर पीटा




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button