UP News: झांसी में BIET छात्र ने की आत्महत्या, हॉस्टल में फंदे पर लटका मिला शव… वजह कर देगी हैरान – INA

उत्तर प्रदेश के झांसी में बीआईईटी कॉलेज के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान करीब 23 वर्षीय अभिषेक गौतम के रूप में हुई है. वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और उसकी एक छोटी बहन भी है. इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है.
अभिषेक मूल रूप से औरैया जिले का रहने वाला था, जबकि उसके माता-पिता झांसी के राजगढ़ क्षेत्र में निवास करते हैं. वह झांसी स्थित बीआईईटी कॉलेज में मैकेनिकल इंजीनियरिंग के तृतीय वर्ष का छात्र था और कॉलेज के पंचवटी हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था.
क्यों था परेशान?
अभिषेक पढ़ाई में कुछ कमजोर था, जिसके चलते उसकी शुरुआत से ही बैक लगती आ रही थी. इस वजह से वह काफी समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था. इस वर्ष भी उसकी कुछ विषयों में बैक आई थी, जिससे वह और अधिक तनाव में आ गया था.
घटना के दिन सुबह जब उसकी मां ने उसे फोन किया, तो उसने कॉल रिसीव नहीं किया. लगातार कॉल न उठने पर मां को अनहोनी की आशंका हुई. उन्होंने झांसी में रहने वाले अभिषेक के चाचा को हॉस्टल जाकर देखने के लिए कहा.
हॉस्टल में लटका मिला
जब चाचा हॉस्टल पहुंचे और कमरे के अंदर झांका, तो उन्होंने अभिषेक को फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा. यह दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए. चाचा द्वारा शोर मचाने पर अन्य छात्र भी मौके पर पहुंच गए.
सूचना मिलने पर कॉलेज के डायरेक्टर प्रो. जितेंद्र शर्मा भी हॉस्टल पहुंचे. इसके बाद दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया, जहां अभिषेक रस्सी के सहारे लटका हुआ मिला.
तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.
प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का कारण पढ़ाई का दबाव और बैक पेपर को लेकर मानसिक तनाव माना जा रहा है. कॉलेज प्रशासन और साथियों के अनुसार, अभिषेक शांत स्वभाव का छात्र था, लेकिन पिछले कुछ समय से वह तनाव में नजर आ रहा था. इस घटना ने पूरे कॉलेज परिसर को झकझोर कर रख दिया है.
झांसी में BIET छात्र ने की आत्महत्या, हॉस्टल में फंदे पर लटका मिला शव… वजह कर देगी हैरान
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,


