UP News: 21 फीसदी दलित वोटर्स पर बीजेपी की नजर, क्या पश्चिमी यूपी में बदलेगी सियासी हवा? – INA

उत्तर प्रदेश की राजनीति में लगभग 20 से 21 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाला दलित मतदाता वर्ग एक बार फिर केंद्र में आ गया है. 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन और सहारनपुर-देहरादून में आयोजित कार्यक्रमों को विकास के साथ-साथ राजनीतिक नजरिए से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून से इस कॉरिडोर को राष्ट्र को समर्पित किया, जबकि सहारनपुर में हुए रोड शो के दौरान भारी भीड़ उमड़ी और व्यापक जनसमर्थन देखने को मिला. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस कॉरिडोर के शुरू होने से सहारनपुर से दिल्ली और देहरादून की दूरी घटकर करीब ढाई घंटे रह जाएगी, जिससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में व्यापार, निवेश और पर्यटन को नई गति मिलेगी.

पश्चिमी यूपी की सीटों पर दलित मतदाताओं का प्रभाव

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ और बागपत जैसे जिलों की कई विधानसभा सीटों—जैसे पुरकाजी, रामपुर मनिहारान और सहारनपुर देहात-में दलित मतदाता निर्णायक भूमिका निभाते हैं. बिजनौर क्षेत्र की नगीना लोकसभा सीट पर भी इस वर्ग का प्रभाव महत्वपूर्ण माना जाता है. 21% मतदाता होने के चलते उत्तर प्रदेश की दर्जनों विधानसभा सीट ऐसी है जहां पर दलित मतदाता निर्णायक भूमिका में है. 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी राजनीतिक दल इस वोट बैंक पर विशेष ध्यान केंद्रित कर रहे हैं.

सामाजिक संदेश और संगठनात्मक सक्रियता

भारतीय जनता पार्टी का फोकस 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी दलित मतदाताओं पर पूरा फोकस कर रही है और दलित मतदाताओं को अपने पाले में लाने के लिए तमाम जुगत लगाई जा रही है. इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में सामाजिक समरसता पर जोर देते हुए कहा कि सरकार रविदास, महर्षि वाल्मीकि और बाबा साहेब अंबेडकर जैसे महापुरुषों की प्रतिमाओं पर छत्र स्थापित कराएगी. उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा कार्यकर्ता नियमित रूप से इन प्रतिमाओं और स्मारकों की साफ-सफाई करेंगे, जिससे समाज में सम्मान और जुड़ाव की भावना मजबूत होगी.

2024 के संकेत, 2027 की तैयारी

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, 2024 के लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के ‘संविधान बचाओ’ नारे को दलित मतदाताओं का व्यापक समर्थन मिला, जिससे समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन को लाभ हुआ. वहीं बहुजन समाज पार्टी गठबंधन से बाहर रहने के कारण अपेक्षित सफलता हासिल नहीं कर सकी. ऐसे में अब विकास परियोजनाओं, सामाजिक प्रतीकों और जनसंपर्क के जरिए दलित मतदाताओं के बीच पकड़ मजबूत करने की कोशिशें तेज हो गई हैं. कुल मिलाकर, दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर जहां विकास का प्रतीक है, वहीं इसके साथ जुड़े कार्यक्रम पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दलित राजनीति के बदलते समीकरणों की ओर भी संकेत कर रहे हैं.

विकास कपिल
विकास कपिल

विकास कपिल पंडित पिछले 12 वर्षों से हिंदी भाषी पत्रकारिता में सक्रिय हैं. विकास कपिल की राजनीतिक, अपराध और सामाजिक खबरों पर अच्छी पकड़ है. विभिन्न संस्थानों में रहते हुए कई बार उनके काम का असर भी देखने को मिला. न्यूज नेशन, न्यूज स्टेट, भास्कर टीवी, महुआ टीवी, NNIS न्यूज एजेंसी, भारत एक्सप्रेस जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके विकास कपिल लंबे समय तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े रहे हैं.

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में News Nation, News State UP/UK चैनल में लंबे समय तक काम करने के बाद विकास कपिल ने भारत एक्सप्रेस चैनल में भी काम किया और कुछ समय वहां काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की तरफ रुख किया. वर्तमान में वो टीवी9 नेटवर्क का हिस्सा हैं. विकास कपिल पंडित ने CCS यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है. घूमना, रिपोर्टिंग और खुद कुकिंग करना उनका शौंक है.

Read More

google button

21 फीसदी दलित वोटर्स पर बीजेपी की नजर, क्या पश्चिमी यूपी में बदलेगी सियासी हवा?


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News