UP News: पुष्पा हत्याकांड में बोकारो एसपी का बड़ा एक्शन, 10 दारोगा समेत 28 पुलिसकर्मी सस्पेंड – INA

पुष्पा हत्याकांड में बोकारो एसपी का बड़ा एक्शन, 10 दारोगा समेत 28 पुलिसकर्मी सस्पेंड

झारखंड के बोकारो जिले में 9 महीने पहले अपहरण हुई युवती के मामले में लापरवाही बरतने पर 10 दारोगा सहित 28 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है. हाई कोर्ट की सख्ती के बाद युवती कंकाल नुमा शव बरामद किया है. मामले में कार्रवाई करते हुए उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है. जांच में सामने पुलिस ने युवती का पता लगने की जगह आरोपी के साथ जमकर पार्टी की थी.

जानकारी के अनुसार, बोकारो जिले के पिंड्राजोरा थाना के तहत आने वाले खुटाडीह की रहने वाली रेखा देवी (37) ने 24 जुलाई 2025 को बेटी कुमारी पुष्पा महतो(18) के अज्ञात आरोपियों के द्वारा अपहरण किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते बीएनएस की संबंधित धाराओं केस दर्ज कर लिया. मामले की जांच के लिए SIT (विशेष जांच टीम) का गठन किया गया. टीम ने निष्पक्ष जांच न करते हुए अभियुक्त का साथ दिया.

आरोपी प्रेमी अरेस्ट

काफी समय बीत जाने के बाद भी युवती और आरोपी का कहीं कोई सुराग हाथ नहीं लग सका. मामले की दोबारा जांच के लिए पुलिस उपाधीक्षक नगर आलोक रंजन के नेतृत्व में एक नई टीम का गठन किया गया. उन्होंने एक ही दिन में मामले का खुलासा करते हुए आरोपी दिनेश महतो को गिरफ्तार कर लिया. उसकी निशानदेही पर युवती का कंकाल नुमा शव, कपड़े और हत्या के प्रयुक्त चाकू बरामद की है.

28 पुलिसकर्मी सस्पेंड

जांच में सामने आया है कि करीब 28 पुलिसकर्मियों ने आरोपी की मदद की थी. आरोप है कि पुलिसकर्मी ने आरोपी मदद करने की एवज में पैसे लिए थे. साथ ही उसके साथ पार्टी भी की थी. उन्होंने आम लोगों के सामने पुलिस की छवि को धूमिल करने का काम किया है. इसी के चलते पुलिस अधीक्षक बोकारो हरविंदर सिंह ने पिंडराजोरा थानाध्यक्ष सहित 28 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया है. इसमें 10 सब इंस्पेक्टर , 05 असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर, 02 हवलदार, 11 आरक्षी सहित कुल 28 पुलिसकर्मी शामिल है.

शादी का दबाव बना हत्या की वजह

पूछताछ के दौरान आरोपी दिनेश महतो ने स्वीकार किया कि वह मृतका पुष्पा से साथ लगभग 3 सालों से प्रेम-प्रसंग था. पुष्पा अपने प्रेमी दिनेश पर शादी करने का दबाव बना रही थी. इसी दबाव से नाराज होकर प्रेमी दिनेश महतो ने सुनियोजित षड्यंत्र के तहत 24 जुलाई 2025 को पुष्प को चास कॉलेज के पास मिलने के बहाने बुलाया और फिर कॉलेज के पीछे की सुनसान जंगल में ले जाकर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी.

इसके बाद शव को जंगल में छुपा दिया था. करीब 9 महीने गुजरने के बाद भी न्याय नहीं मिलने पर लापता पुष्पा के परिजन हाईकोर्ट पहुंचे थे, जहां कोर्ट की सख्ती के बाद बोकारो जिला पुलिस ने एक ही दिन में मामले का उद्भेदन करते हुए अभियुक्त दिनेश महतो को गिरफ्तार कर लिया.

पुष्पा हत्याकांड में बोकारो एसपी का बड़ा एक्शन, 10 दारोगा समेत 28 पुलिसकर्मी सस्पेंड


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button