UP News: सहारनपुर में मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन से बवाल, ओवैसी ने कहा- इसका खामियाजा भुगतान होगा, अखिलेश ने भी उठाए सवाल – INA

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर कचहरी परिसर की मस्जिद के एक हिस्से पर बुलडोजर कार्रवाई के बाद इसे लेकर प्रतिक्रिया सामने आई है. 16 जुलाई, 2026 को, सहारनपुर सिटी मजिस्ट्रेट ने स्ट्रक्चर को गैर-कानूनी घोषित किया और इसे गिराने का ऑर्डर जारी किया था. इसके बाद, मस्जिद कमेटी ने डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में अपील की, जिसने 2 सितंबर को उसकी अपील खारिज कर दी, जिससे मस्जिद गिराने का रास्ता साफ हो गया और शनिवार को मस्जिद को गिरा दिया गया.

मस्जिद गिराने पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि वे लोग सनातनी कभी नहीं हो सकते जो दूसरे धर्मों का सम्मान न करते हों, जो दूसरे की आस्था के साथ खिलवाड़ करते हों. एक सच्चा हिंदू कभी दूसरे का अपमान नहीं कर सकता. हमने तो यही सनातन में सीखा है.

अखिलेश बोले- ये सनातनी नहीं हो सकते

उन्होंने कहा कि वसुधैव कुटुंबकम यही बताता है कि पूरा विश्व एक परिवार है. सच्चा सनातनी सौहर्द पसंद लोग हैं. सौहार्द सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि ये इसलिए हो रहा है, क्योंकि भगवान प्रभु श्री राम के धन में चोरी करते हुए ये लोग पकड़े गए. चढ़ावे की चोरी में ये लोग पकड़े गए. SIT बनाकर जेल भेजने वाली बात से इनका सब कुछ छिन गया. जनता जान गई है कि ये किस तरह के लोग हैं इसलिए वे इसे सांप्रदायिक एंगल दे रहे हैं.

उन्होंने कहा कि क्या हाई कोर्ट में न्याय नहीं मिल सकता था? क्या अपील के लिए वे लोग सुप्रीम कोर्ट में नहीं जा सकते थे? अधिकारियों ने सरकार के इशारे पर ये काम किया है जिससे अगली कोर्ट में उन्हें न्याय ना मिल जाए.

ओवैसी ने पूछा- क्या यूपी में Rule of Law खत्म?

सहारनपुर में मस्जिद पर कार्यवाही को लेकर AIMIM के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि आखिर इतना जल्दी क्या थी? हाईकोर्ट में अपनी बात रखते. सुबह 5 बजे नाकाबंदी कर मस्जिद गिरा दिया गया. उन्होंने कहा कि योगी सरकार ये मामला ऊपरी अदालत में नहीं ले जाने देना चाहती थी. बीजेपी और योगी असवैंधानिक हरकतें कर रहे हैं. हमारी इबादतगाहों को आप तोड़ रहे हैं. क्या यूपी में रूल आफ ला खत्म हो गया है?

उन्होंने कहा कि मस्जिदों को देखते ही इनके दिल और दिमाग में दर्द शुरू हो जाता है. ये नफरत की बेहतरीन मिसाल है . यूपी में सिर्फ टी-फैक्टर चल रहा है . आज संविधान के टुकड़े करने की कोशिश की गई. हम चुनाव में इसका मुंहतोड़ जवाब देंगे.

शिया धर्म गुरु यासूब अब्बास ने कहा कि DM साहब आपने जिस संविधान की शपथ ली है.वही संविधान ये कहता है कि आजादी से पहले बने हर धर्मस्थल का वजूद बरकरार रक्खा जायेगा. फिर कैसे आपने मस्जिद गिरा दी है.

उन्होंने कहा कि योगी पिछले 10 साल मे कोई ऐसा काम नहीं किया है, जिसके बल पर चुनाव में जा सके. इसलिए हिन्दू-मुस्लिम की राजनीति के बल पर चुनाव जीतना चाहते हैं, लेकिन ऐसा होगा नहीं. इस बार जनता राहुल गांधी के साथ है.

शहाबुद्दीन रजवी ने पुनर्निर्माण की मांग की

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए सरकार से मस्जिद को दोबारा बनाए जाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि मस्जिद पर बुलडोजर चलाया जाना बेहद अफसोस की बात है.

मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि उन्हें यह जानकर बेहद दुख हुआ कि सहारनपुर कचहरी की मस्जिद का आधा हिस्सा बुलडोजर से गिरा दिया गया. उनका कहना है कि यह मस्जिद ब्रिटिश शासन के समय की है और वर्ष 1910 में इसकी नींव रखी गई थी. तब से लेकर वर्ष 2026 तक यह जगह मस्जिद के तौर पर इस्तेमाल होती रही है.

उन्होंने दावा किया कि मस्जिद से जुड़े पुराने दस्तावेज मौजूद हैं और मस्जिद इंतजामिया कमेटी ने कार्रवाई से पहले प्रशासनिक अधिकारियों के सामने दस्तावेज भी पेश किए थे. मौलाना का आरोप है कि अधिकारियों ने इन दस्तावेजों को लेने से इनकार कर दिया और उन्हें नजरअंदाज करते हुए मस्जिद के एक हिस्से पर बुलडोजर चला दिया गया.

इनपुटः ब्यूरो रिपोर्ट, टीवी9 भारतवर्ष

ये भी पढ़ें- रातभर अफवाह, सुबह एक्शन सहारनपुर में मस्जिद पर क्यों चला बुलडोजर? समझिए पूरा विवाद

सहारनपुर में मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन से बवाल, ओवैसी ने कहा- इसका खामियाजा भुगतान होगा, अखिलेश ने भी उठाए सवाल


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button