UP News: अंबेडकर जयंती पर लखीमपुर खीरी में बवाल, मूर्ति तोड़ने से भड़के लोग; पुलिस वाहनों में तोड़फोड़-आगजनी – INA

Lakhimpur Kheri News: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के मैलानी थाना क्षेत्र के बांकेगंज गांव में मंगलवार शाम को उस समय तनाव फैल गया, जब बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को तोड़े जाने की खबर सामने आई. बताया जा रहा कि अंबेडकर जयंती के दिन हुई इस घटना से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया. देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया.
पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ की
गुस्साए लोगों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और हालात बेकाबू होते देख कुछ पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ और आगजनी भी की. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है.
विवादित जमीन पर लगाई जा रही थी मूर्ति
फिलहाल, मूर्ति तोड़ने वालों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है. जानकारी के मुताबकि, दलित समाज के गौतम और भार्गव समाज के लोगों में अंबेडकर जयंती के दिन सुबह से ही तनातनी का माहौल था. विवादित जमीन पर गौतम समाज बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की मूर्ति स्थापित करने जा रहा था.
दलित समाज के 2 पक्षों में बवाल
भार्गव समाज ने इसका विरोध किया. विरोध के दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. दोनों पक्षों में विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. इस दौरान वाद-विवाद कर रहे दोनों पक्ष के लोग पुलिस से भी भिड़ गए. सूचना मिलते ही सीओ मैलानी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने-बुझाने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शकारियों का आक्रोश बड़े बावल में बदल गया. आक्रोशित लोगों ने पुलिस की कई गाड़ियों में तोड़फोड़ और पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया.
ये भी पढ़ें- Noida Workers Protest: जब हिंसा की थी आशंका, फिर क्यों पुलिस-प्रशासन ने जलने दिया नोएडा? 4 दिन से सुलग रही थी चिंगारी
यही नहीं कई गाड़ियों में आग लगा दी. फिलहाल भारी तनाव को देखते हुए कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई है. पुलिस के बड़े अधिकारी मामला शांत करने में जुटे हुए हैं. तोड़फोड़, आगजनी और पत्थरबाजी में एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए हैं.
अंबेडकर जयंती पर लखीमपुर खीरी में बवाल, मूर्ति तोड़ने से भड़के लोग; पुलिस वाहनों में तोड़फोड़-आगजनी
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,



