UP News: पानी के छींटे गिरने पर हुआ विवाद, चाकुओं से गोदकर युवक की ले ली जान… आरोपी की तलाश में बागपत पुलिस – INA

बागपत में पड़ोसी मकान में मौजूद लोगों पर पानी की छींटें गिरने से शुरू हुई बहस खून-खराबे में बदल गई. तनाव इतना बढ़ गया कि पड़ोसियों ने परिवार पर हमला बोल दिया. चाकुओं से गोदकर युवक की हत्या कर डाली. बचाव को आई मृतक की मां, बहन, भाई व पिता पर भी चाकुओं से ताबड़तोड़ प्रहार किए गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया, जबकि घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
दरअसल, मामला बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के बड़का रोड का है. यहां पर एक महिला गुड्डो पत्नी आस मोहम्मद अपने मकान की छत पर पानी डालकर सफाई कर रही थी. इसी बीच पानी की छींटें पड़ोस वाले घर में मौजूद लोगों पर जा गिरीं. इसी मामूली बात को लेकर पड़ोसियों ने आस मोहम्मद के घर पर हमला बोल दिया.
घर में मौजूद सुएब (उम्र 25 वर्ष) को चाकुओं से गोद डाला, जिससे सुएब ने मौके पर दम तोड़ दिया. बचाव को आई मृतक की मां गुड्डो, पिता आस मोहम्मद, बहन फरहा, छोटे भाई फरमान को भी हमलावरों ने नहीं बख्शा. इन पर भी चाकुओं से ताबड़तोड़ हमले कर घायल कर दिया गया.
दोनों पक्षों के बीच इस दौरान जमकर पथराव भी हुआ, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. घटना को अंजाम देकर हमलावर वहां से भाग निकले. सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया, जबकि अन्य सभी घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
इस संबंध में बड़ौत कोतवाली प्रभारी दीक्षित त्यागी का कहना है कि मृतक परिवार की तरफ से तहरीर प्राप्त हुई है, जिसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है. हमलावरों की तलाश के लिए टीम भी गठित कर दी गई है. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है.
पानी के छींटे गिरने पर हुआ विवाद, चाकुओं से गोदकर युवक की ले ली जान… आरोपी की तलाश में बागपत पुलिस
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,



