Sport : हेनरिक क्लासेन ने रचा नया कीर्तिमान, सिर्फ IPL ही नहीं, T20 क्रिकेट में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड #INA

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन बल्ले से खूब तहलका मचा रहे हैं. क्लासेन इस सीजन 600 से ज्यादा रन बना चुके हैं और ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे नंबर पर मौजूद हैं. उनकी टीम सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ में भी पहुंची है. ऐसे में क्लासेन के पास ऑरेंज कैप अपने करने का भी मौका है. 22 मई को RCB के खिलाफ मुकाबले में 51 रनों की शानदार पारी खेलकर क्लासेन ने इतिहास रच दिया. दरअसल हेनरिक क्लासेन टी20 टूर्नामेंट में किसी एक सीजन नंबर-4 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.

नंबर-1 पर हैं हेनरिक क्लासेन

हेनरिक क्लासेन ने टी20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया है. क्लासेन किसी एक टी20 टूर्नामेंट सीजन में नंबर-4 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. क्लासेन ने आईपीएल 2026 में नंबर 4 या उससे नीचे के स्थान पर बल्लेबाजी करते हुए 14 मैचों में कुल 606 रन अपने नाम कर चुके हैं. टी20 टूर्नामेंट के इतिहास में इस बैटिंग पोजीशन पर यह अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है. 

नंबर-2 पर हैं ऋषभ पंत

इस लिस्ट में लखनऊ सुपर जायंट्स ऋषभ पंत का नाम भी शामिल हैं. पंत इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने आईपीएल 2018 सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए नंबर 4 या उससे नीचे के क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 579 रन बनाए थे.

नंबर-3 पर हैं रियान पराग

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. रियान पराग ने आईपीएल 2024 में शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने उस सीजन नंबर 4 या उससे निचले स्थान पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 573 रन बनाए थे. 

नंबर-4 पर हैं सैम हैन

इंग्लैंड के सैम हैन इस मामले में चौथे नंबर पर हैं. सैम हैन ने इंग्लैंड के घरेलू टी20 टूर्नामेंट ‘वाइटैलिटी ब्लास्ट’ में साल 2024 के सीजन में नंबर-4 या उससे नीचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए कुल 569 रन अपने नाम किए थे. 

नंबर-5 पर हैं एडम होस

इंग्लैंड के ही एडम होस इस लिस्ट में पांचने नंबर पर आते हैं. उन्होंने भी इंग्लैंड के वाइटैलिटी ब्लास्ट टूर्नामेंट 2022 के सीजन में यह कमाल दिखाया था.  एडम होस ने नंबर 4 या उससे नीचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए कुल 557 रन बनाए थे.

यह भी पढ़ें:  पहली बार नहीं…विराट कोहली पहले भी कर चुके हैं ऐसी हरकत, नवीन उल-हक के बाद अब ट्रेविस हेड बने शिकार

हेनरिक क्लासेन ने रचा नया कीर्तिमान, सिर्फ IPL ही नहीं, T20 क्रिकेट में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button