UP News: गाजीपुर में तलाक की सुलह बैठक बनी रणभूमि… जेल कांस्टेबल और पत्नी पक्ष के बीच सड़क पर चले जूते-चप्पल – INA

Ghazipur News: यूपी के गाजीपुर जिले में पति-पत्नी के बीच का वैवाहिक विवाद उस समय सार्वजनिक तमाशे में बदल गया, जब तलाक के मामले में सुलह-समझौते के लिए पहुंचे पति-पत्नी और उनके परिजनों के बीच जमकर मारपीट हो गई. मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच सड़क पर जूते-चप्पल तक चलने लगे. इस दौरान जिला अधिकारी (DM) और पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय के सामने अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घटना का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
चित्रकूट जिले में जेल कांस्टेबल के पद पर तैनात युवक का अपनी पत्नी के साथ तलाक का मामला चल रहा है. इसी सिलसिले में दोनों पक्ष आपसी सुलह और बातचीत के लिए गाजीपुर पहुंचे थे. शुरुआत में दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई, लेकिन कुछ ही देर में विवाद शुरू हो गया और दोनों पक्षों में कहासुनी होनो लगी.
जमकर चले जूते-चप्पल
स्थानीय लोगों के मुताबिक, देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे से भिड़ गए. सड़क पर धक्का-मुक्की, हाथापाई और जूते-चप्पल चलने लगे. घटना के दौरान वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई. किसी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चर्चा का विषय बन गया है.
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. वहीं लोगों का कहना है कि वैवाहिक विवादों का समाधान बातचीत और कानूनी प्रक्रिया के जरिए ही संभव है. पति-पत्नी के बीच मतभेद होने पर परिवार और काउंसलिंग की मदद लेना अधिक बेहतर विकल्प है. पुलिस वायरल वीडियो की भी जांच कर रही है.
ये भी पढ़ें – दहेज में नहीं मिली बुलेट… पति ने धारदार हथियार से पत्नी को मार डाला
गाजीपुर में तलाक की सुलह बैठक बनी रणभूमि… जेल कांस्टेबल और पत्नी पक्ष के बीच सड़क पर चले जूते-चप्पल
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,