Sport : EXPLAINER: कैसे तय होती है ICC रैंकिंग? कौन करता है नंबर-1 का फैसला, समझिए पूरा प्रोसेस #INA

How Decide ICC Ranking: क्या आपको मालूम है कि आईसीसी रैंकिंग कैसे तय होती है? रैंकिंग में टीम या खिलाड़ी अपनी स्थिति को बेहतर कैसे बनाते हैं और नंबर-1 कैसे बनते हैं. तो आपको बता दें कि सिर्फ जीत-हार के आधार पर तय नहीं होती, बल्कि इसके पीछे एक खास गणित और रेटिंग सिस्टम काम करता है. हर मैच और सीरीज के बाद टीमों व खिलाड़ियों के अंक बदलते हैं, जो विपक्षी टीम ताकत, मैच के नतीजे और हालिया प्रदर्शन पर निर्भर करते हैं. इसी वजह से कई बार कोई टीम सीरीज जीतकर भी नंबर-1 नहीं बन पाती, जबकि दूसरी टीम बिना खेले टॉप पर बनी रहती है. ऐसे में यह समझना जरूरी है कि आईसीसी रैंकिंग कैसे तैयार होती है, रेटिंग और पॉइंट्स में क्या अंतर है और आखिर किस आधार पर दुनिया की बेस्ट टीम और खिलाड़ी चुने जाते हैं. आइए इस आर्टिकल में आपको इस टॉपिक के बारे में बताते हैं…

बल्लेबाजों की ICC रैंकिंग कैसे तय की जाती है?

अगर आपको ऐसा लगता है कि सिर्फ रन बनाने पर ही बल्लेबाजों की रैंकिंग निर्भर करती है, तो आप गलत हैं. इस मापने के कई पैमाने होते हैं, जिसके हिसाब से ही बल्लेबाजों की रैंकिंग बदलती है. हालांकि, रन मायने तो रखते हैं, लेकिन इसके साथ ही ये भी मायने रखता है कि बल्लेबाज ने किन परिस्थितियों में और कितनी मजबूत टीम के खिलाफ कितने रन बनाए हैं. इसके अलावा, मैच का महत्व, लगातार प्रदर्शन करना, हालिया फॉर्म भी बल्लेबाजों की रैंकिंग तय करने में अहम भूमिका निभाती है.

  • कितने रन बनाए
  • किस टीम के खिलाफ रन बनाए
  • मैच की परिस्थितियां
  • मैच का महत्व
  • लगातार प्रदर्शन
  • हालिया फॉर्म

2. गेंदबाजों की ICC रैंकिंग कैसे बनती है?

बल्लेबाजों की ही तरह गेंदबाजों की आईसीसी रैंकिंग में भी सुधार होने में कई कारण अहम भूमिका निभाते हैं. इसमें विकेटों की संख्या, किस बल्लेबाज का विकेट लिया (शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों का विकेट अधिक मूल्यवान माना जाता है, जबकि निचले क्रम के बल्लेबाजों के विकेट का प्रभाव अपेक्षाकृत कम होता है) , इकॉनमी रेट, गेंदबाजी औसत, विपक्ष की गुणवत्ता, मैच की परिस्थितियां भी काफी मायने रखती हैं. 

  • विकेटों की संख्या
  • किस बल्लेबाज का विकेट लिया
  • इकॉनमी रेट
  • गेंदबाजी औसत
  • विपक्ष की गुणवत्ता
  • मैच की परिस्थितियां

3. ऑलराउंडर रैंकिंग कैसे बनती है?

ऑलराउंडर की रैंकिंग बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों के प्रदर्शन पर आधारित होती है. 

  • बनाए गए रन
  • लिए गए विकेट
  • दोनों विभागों में निरंतर प्रदर्शन
  • मैच पर प्रभाव

अब तक की सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी रेटिंग

टेस्ट: 961 – सर डॉन ब्रैडमैन
वनडे: 935 – बाबर आज़म
टी20: 915 – सूर्यकुमार यादव

गेंदबाजों की अधिकतम ICC रेटिंग

टेस्ट: 909 – मुथैया मुरलीधरन
वनडे: 920 – जोएल गार्नर
टी20: 910 – तबरेज शम्सी

वैभव सूर्यवंशी ने आईसीसी रैंकिंग में मारी लंबी छलांग

15 साल की उम्र में अपने नाम का लोहा मनवा रहे वैभव सूर्यवंशी ने ICC मेन्स T20I बैटिंग रैंकिंग में बड़ी बढ़त हासिल करके अपने इंटरनेशनल करियर की शानदार शुरुआत को जारी रखा है. हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की हालिया 3-0 सीरीज जीत के दौरान, सूर्यवंशी ने 50.33 की औसत से 151 रन बनाए और अपना पहला ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ अवॉर्ड जीता.

उनके इस शानदार प्रदर्शन का असर बुधवार को अपडेट की गई साप्ताहिक रैंकिंग में भी देखने को मिल रहा है. 15 साल के इस खिलाड़ी ने 230 पायदान की छलांग लगाई और T20I बल्लेबाजों की रैंकिंग में 48वें स्थान पर पहुंचकर अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग हासिल की.

ICC रैंकिंग में नंबर-1 स्थान पर पहुंचे शुभमन गिल

आईसीसी की लेटेस्ट आईसीसी रैंकिंग में शुभमन गिल को खास फायदा पहुंचा है. न्यूजीलैंड की टीम ने वेस्टइंडीज के साथ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली, जिसमें डेरिल मिचेल एक फिफ्टी ही लगा सके. नतीजन, मिचेल को रैंकिंग में नुकसान हुआ और वह 794 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गए. इसका फायदा हुआ भारतीय स्टार कैप्टन शुभमन गिल को, जो अब 801 रेटिंग के साथ पहले स्थान पर पहुंच गए हैं.

टीम इंडिया किस फॉर्मेट में कहां है?

आईसीसी की ताजा टीम रैंकिंग के हिसाब से टीम इंडिया सीमित ओवरों के दोनों फॉर्मेट में दुनिया की नंबर-1 टीम है. भारत वनडे (ODI) और टी20 इंटरनेशनल (T20I) रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर काबिज है, जबकि टेस्ट रैंकिंग में चौथे स्थान पर मौजूद है.

हाल के महीनों में भारत ने टी20 में लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए फिर से नंबर-1 रैंक हासिल की, वहीं वनडे में भी उसने अपनी बादशाहत कायम रखी है. दूसरी ओर, टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर बना हुआ है और भारत शीर्ष स्थान हासिल करने की दौड़ में शामिल है. तीनों फॉर्मेट में भारत की मजबूत मौजूदगी उसकी निरंतरता और संतुलित टीम संयोजन को दर्शाती है.

टेस्ट क्रिकेट में टॉप-5 बल्लेबाजों की रैंकिंग

रैंकखिलाड़ीदेशरेटिंग
1ट्रैविस हेड ऑस्ट्रेलिया853
2हैरी ब्रूक इंग्लैंड852
3जो रूट इंग्लैंड840
4स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया831
5टेम्बा बावुमा साउथ अफ्रीका775

वनडे क्रिकेट में टॉप-5 बल्लेबाजों की रैंकिंग

रैंकखिलाड़ीदेशरेटिंग
1 शुभमन गिलभारत801
2 डेरिल मिचेलन्यूजीलैंड794
3 विराट कोहलीभारत767
4 रोहित शर्माभारत758
5 इब्राहिम जादरानअफगानिस्तान712

टी-20 क्रिकेट में टॉप-5 बल्लेबाजों की रैंकिंग

रैंकखिलाड़ीदेशरेटिंग
1🇮🇳 ईशान किशनभारत892
2🇮🇳 अभिषेक शर्माभारत858
3🇵🇰 साहिबज़ादा फरहानपाकिस्तान848
4🏴 फिल सॉल्टइंग्लैंड799
5🇱🇰 पथुम निसांकाश्रीलंका751

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी का अब ICC रैंकिंग में भी जलवा, मारी 230 स्थान की लंबी छलांग, जानिए किस नंबर पर पहुंचे

EXPLAINER: कैसे तय होती है ICC रैंकिंग? कौन करता है नंबर-1 का फैसला, समझिए पूरा प्रोसेस





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button