UP News: Etawah Crime News: ₹7000 के भरण-पोषण से नाराज पति ने रची खौफनाक साजिश, पत्नी-सास की हत्या; 11 घंटे में खुलासा – INA

Etawah News: उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के भरथना थाना क्षेत्र के चन्देठी गांव में 17 अगस्त को मां-बेटी की हत्या के मामले का पुलिस ने महज 11 घंटे में खुलासा कर दिया. पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी मुकेश यादव को गिरफ्तार किया है. उसके पास से तमंचा, कारतूस, 2.31 लाख रुपये नकद और वारदात में प्रयुक्त लाल रंग की स्कूटी बरामद की गई है.

एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक, मृतका मंजू का पति सत्येन्द्र उर्फ करिया से वैवाहिक विवाद चल रहा था. दोनों के बीच तलाक का मुकदमा इटावा न्यायालय में विचाराधीन था. हाल ही में न्यायालय ने सत्येन्द्र को पत्नी मंजू के भरण-पोषण के लिए सात हजार रुपये प्रतिमाह देने का आदेश दिया था. इसी से नाराज होकर उसने पत्नी और सास की हत्या की साजिश रची.

कोल्ड ड्रिंक में मिलाया नशीला पदार्थ

पूछताछ में आरोपी मुकेश ने पुलिस को बताया कि 15 अगस्त को वह सत्येन्द्र के साथ चन्देठी गांव के बाहर मिला था. वह अपने साथ कोल्ड ड्रिंक की तीन छोटी बोतलें लेकर गया था. इनमें दो बोतलों में नशीला पदार्थ मिलाया गया था. इसके बाद मुकेश ने मंजू और उसकी मां को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला दी, जिससे दोनों बेहोश हो गईं.

एसएसपी के अनुसार, अंधेरा होने के बाद सत्येन्द्र मकान के पीछे के दरवाजे से अंदर पहुंचा. वह अपने साथ चाकू और चार-पांच दुपट्टे लेकर आया था. मुकेश और सत्येन्द्र ने पहले दोनों महिलाओं के हाथ-पैर दुपट्टे से बांधे. इसके बाद मुकेश ने सास के पैर पकड़े और सत्येन्द्र ने चाकू से उसका गला रेत दिया.

दरांती से मंजू की हत्या

इसके बाद सत्येन्द्र ने मौके पर मौजूद दरांती से अपनी पत्नी मंजू का भी गला काट दिया. दोनों महिलाओं की हत्या करने के बाद सत्येन्द्र ने मुकेश को फरारी काटने के लिए ढाई लाख रुपये दिए. इसके बाद मुकेश वहां से चला गया, जबकि सत्येन्द्र कोल्ड ड्रिंक, दुपट्टे और अन्य सामान लेकर फरार हो गया.

दो महिलाओं के शव मिलने की सूचना पर एसएसपी इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव समेत पुलिस अधिकारियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया. घटना के खुलासे के लिए एसओजी, सर्विलांस और भरथना थाना पुलिस की टीमें गठित की गईं. टीमों ने संदिग्धों से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की.

जारपुरा में मिली आरोपी की लोकेशन

पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी मुकेश यादव जारपुरा से साम्हों की ओर जा रहा है. पुलिस टीमों ने रास्ते में चेकिंग शुरू कर दी. इसी दौरान लाल रंग की स्कूटी पर एक व्यक्ति आता दिखाई दिया. पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो उसने स्कूटी मोड़कर भागने का प्रयास किया.

पुलिस का कहना है कि भागने के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें एक गोली मुकेश के दाहिने पैर में लगी. घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर लिया गया. उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और नकदी बरामद की गई.

2.31 लाख रुपये बरामद हुए

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 42 वर्षीय मुकेश पुत्र रामनरेश यादव निवासी ग्राम नगला तुला, थाना कुर्रा, जनपद मैनपुरी के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके पास से लाल रंग की स्कूटी, 2 लाख 31 हजार रुपये नकद, 315 बोर का तमंचा, तीन जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं.

पुलिस के अनुसार, हत्याकांड में सत्येन्द्र उर्फ करिया की भूमिका सामने आई है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं. कार्रवाई एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीशचन्द्र के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी भरथना रामदवन मौर्य के नेतृत्व में की गई. इसमें एसओजी-सर्विलांस टीम और थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह की टीम शामिल रही.

Etawah Crime News: ₹7000 के भरण-पोषण से नाराज पति ने रची खौफनाक साजिश, पत्नी-सास की हत्या; 11 घंटे में खुलासा


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button