UP News: पहले की हत्या, फिर देर रात जलाया शव, कासगंज में प्रेमी संग भागी नाबालिग युवती को परिजनों ने दी खौफनाक सजा – INA

UP News: पहले की हत्या, फिर देर रात जलाया शव, कासगंज में प्रेमी संग भागी नाबालिग युवती को परिजनों ने दी खौफनाक सजा – INA

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक नाबालिग युवती की उसके परिजनों ने ही हत्या कर दी. दरअसल, युवती घर से प्रेमी के साथ भाग गई थी जिसके बाद परिजन नाराज थे. परिजनों ने दोनों को इटावा से बरामद किया उसके बाद घर लेकर आए. वहीं युवती की हत्याकर देर रात को ही शव जला दिया. इसकी जानकारी जब पुलिस को हुई तो परिजनों से पूछताछ शुरू की, किसी ने कुछ नहीं बताया तो पुलिस शमशाम घाट पहुंच गई, जहां से युवती के जले हुए अवशेष बरामद हुए हैं.

मामला कासगंज जिले थाना ढोलना क्षेत्र के गांव घिनौना नगला ढाके में नाबालिग लड़की की हत्या कर शव को देर रात श्मशान घाट में जलाए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और श्मशान घाट से जली हुई चिता में से लड़की के अवशेष बरामद किए. पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है.

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, घिनौना गांव निवासी सचिन पुत्र लालबहादुर उम्र करीब 18 वर्ष शुक्रवार को पड़ोस की ही लड़की नेहा पुत्री शीशपाल उम्र लगभग 16 वर्ष को कथित तौर पर भगा ले गया था. दोनों को लड़की के परिजनों ने शनिवार को आगरा से पकड़ लिया. आरोप है कि इसके बाद लड़की को घर लाकर परिजनों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई. परिजनों पर आरोप है कि हत्या के बाद मामले को छिपाने के उद्देश्य से देर रात करीब चार बजे गांव के श्मशान घाट में नेहा के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया. घटना की जानकारी गांव के ही परसुराम को हुई, जिसने रविवार सुबह करीब नौ बजे डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी कि शीशपाल ने अपनी नाबालिग बेटी की हत्या कर शव जला दिया है.

पुलिस को गुमराह करने की कोशिश

सूचना पर ढोलना पुलिस और इनायती चौकी इंचार्ज करन सिंह पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे. पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने खुलकर कुछ नहीं बताया. पुलिस ने करीब दो घंटे तक गांव में लड़की की तलाश की. इस दौरान गांव के प्रधान प्रतिनिधि विकास पर पुलिस को गुमराह करने का आरोप भी लगा है. दरअसल, वह फोन पर पुलिस को यह कहता रहा कि लड़की और लड़का रिश्तेदारी में हैं और वह उन्हें लेकर आ रहा है.

शमशान घाट से मिले अवशेष

पुलिस की तलाश श्मशान घाट तक पहुंची, जहां जलती हुई चिता से लड़की के बचे हुए अवशेष बरामद किए गए. इस दौरान यह भी सामने आया कि लड़का सचिन रात से ही लड़की के परिजनों के कब्जे में था. सचिन के परिजनों को आशंका थी कि उनके बेटे की भी हत्या न कर दी जाए.

फिलहाल, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने बताया है कि प्रेमी सचिन को ढोलना पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है. लड़की और लड़के के परिजन गांव से फरार बताए जा रहे हैं. अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

पहले की हत्या, फिर देर रात जलाया शव, कासगंज में प्रेमी संग भागी नाबालिग युवती को परिजनों ने दी खौफनाक सजा




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button