UP News: पहले बाहर घूम रहे कुत्तों को दिया जहर, फिर की चोरी… चित्रकूट के बाल हनुमान मंदिर से लाखों के गहने उड़ा ले गए चोर – INA

Chitrakoot News: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के बाल हनुमान मंदिर से कुत्तों को जहर देकर मारने के बाद चोरी की घटना सामने आई है. पहले उन्होंने मंदिर की सुरक्षा में मौजूद कुत्तों का रास्ते से हटाया और फिर भगवान की मूर्तियों से सोने-चांदी के आभूषण और पूजा सामग्री चुराकर फरार हो गए. चोरी हुए सामान की कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई जा रही है. घटना मंदिर सुरक्षा और पुलिस की कार्यशैली की गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
सूचना मिलते ही मौके पहुंची कर्वी थाना पुलिस ने मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है, ताकि चोरों के बारे में पता लगाया जा सके. पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज अज्ञात चोरों की तलाश तेज कर दी है. भाजपा जिला युवा अध्यक्ष हीरो मिश्रा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर पुलिस गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि धार्मिक नगरी में मंदिरों से हो रही चोरी आस्था के साथ बड़ा खिलवाड़ है.
ये भी पढ़े: शुभ और अशुभ समय का देती है संकेत काशी में लगी ये जादुई घड़ी है बेहद खास, टाइमिंग का गणित भी अलग
मंदिर में चोरी से गुस्से का माहौल
उनका कहना है कि आखिर क्यों पुलिस चोरों को नहीं पकड़ पा रही हैं. यह एक सबसे बड़ा सवाल है. मंदिर में चोरी से स्थानीय लोगों और साधु-संतों में भी काफी गुस्सा है. उन्होंने चोरों को जल्द से जल्द पकड़कर माल बरामद कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. बाल हनुमान मंदिर में हुई चोरी को लेकर पुलिस एक्टिव मोड़ में नजर आ रही हैं. कर्वी थाना प्रभारी दुर्विजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर मंदिर में चोरी होने की तहरीर मिली थी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है.
चोरों की तलाश में CCTV खंगाल रही पुलिस
मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. जल्द ही टीम गठित कर चोरी का खुलासा किया जाएगा. घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. हैरानी बात यह है कि चोरी से पहले चोरों ने मंदिर के बाहर घूम रहे तीनों कुत्तों को जहर देकर मौत की नींद सुला दिया.
पहले बाहर घूम रहे कुत्तों को दिया जहर, फिर की चोरी… चित्रकूट के बाल हनुमान मंदिर से लाखों के गहने उड़ा ले गए चोर
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,


