Nation: पुलिस के लिए पहेली बना लाल सूटकेस, 300 एक्स-रे सेंटर पर पूछताछ, नतीजा सिफर – INA NEWS

Ghaziabad News :
 गाजियाबाद कमिश्नरेट के निवाड़ी थानाक्षेत्र में गंगनहर पटरी के पास मिला लाल सूटकेस पुलिस के लिए पहेली बनकर रह गया है। पुलिस ने 17 दिसंबर को झाड़ियों में पड़े लाल सूटकेस से एक छह साल के मासूम का शव बरामद किया था। मासूम के वाएं हाथ में प्लास्टर लगा हुआ था। शिनाख्त न होने पर पुलिस मासूम की फोटो लेकर एक्स-रे सेंटर्स पर घूम रही है लेकिन मासूम के बारे में कहीं कुछ पता नहीं चला। पुलिस का मानना है कि मासूम की बाजू में प्लास्टर से पहले उसका कहीं एक्स-रे हुआ होगा।

आधा दर्जन से अधिक टीमें लगी हैं

एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि मासूम की शिनाख्त के लिए आधा दर्जन से अधिक टीमें लगाई गई हैं , लेकिन अभी तक कामयाबी नहीं मिल सकी है। पुलिस इस बीच 300 से अधिक एक्स-रे सेंटर्स की खाक छान चुकी है। शिनाख्त के लिए पुलिस टीम गाजियाबाद के अलावा मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, बागपत‌, शामली, बिजनौर औश्र दिल्ली के अनाथालयों, ऑर्थोपेडिक डाक्टरों और एक्स-रे सेंटर्स में जा चुकी है। इसके अलावा पुलिस सूटकेस कारोबारियों से भी पूछताछ कर चुकी है, लेकिन पुलिस के हाथ खाली हैं।

जुनैद के परिजनों के अलावा कोई नहीं आया

ढाई वर्ष पहले मेरठ के लिसाड़ी गेट इलाके निवासी जुनैद के परिजनों के अलावा कोई भी परिवार पुलिस के पास नहीं पहुंचा। जुनैद करीब ढाई वर्ष पूर्व लापता हुआ था। उसके परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया हालांकि फोटो और वीडियो देखने के बाद यह साफ हो गया था कि सूटकेस में मिला शव जुनैद का नहीं था। हालांकि मामले में पुलिस ने जुनैद की मां हिना का डीएनए सेंपल लेकर जांच भी कराई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मासूम की मौत का कारण सांस घुटना बताया गया था। मामले में निवाड़ी थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह भाटी को पुलिस कमिश्नर अजय मिश्र ने लाइन हाजिर कर दिया था।

अपना ही हो सकता है हत्यारा

एसीपी ज्ञान प्रकाश राय का कहना है कि करीब 12 दिन बाद भी बच्चे की शिनाख्त नहीं होने का एक बड़ा कारण यह भी हो सकता है कि बच्चे की हत्या उसके किसी अपने ने ही की हो। अन्यथा की स्थिति में परिवार के द्वारा गुमशुदगी दर्ज कराई गई होती। आसपास के कई जनपदों में इस तरह की कोई गुमुशदगी दर्ज नहीं हुई है, इससे यही लग रहा है कि बच्चे की हत्या उसके किसी अपने ने ही की होगी। हालांकि छह साल के बच्चे की जान कोई क्यों लेगा, इस बात की जानकारी तो उसकी शिनाख्त और फिर मामले के खुलासे के बाद ही हो सकेगी।

पुलिस के लिए पहेली बना लाल सूटकेस, 300 एक्स-रे सेंटर पर पूछताछ, नतीजा सिफर

Nation: पुलिस के लिए पहेली बना लाल सूटकेस, 300 एक्स-रे सेंटर पर पूछताछ, नतीजा सिफर - INA NEWS Uttar Pradesh INA News
Nation: पुलिस के लिए पहेली बना लाल सूटकेस, 300 एक्स-रे सेंटर पर पूछताछ, नतीजा सिफर - INA NEWS Uttar Pradesh INA News


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on tricitytoday.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button