UP News: ‘गर्लफ्रेंड और उसकी मां ने…’ मुजफ्फरनगर में युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान, सुसाइड से पहले कागज पर लिख गया दर्द – INA

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. तितावी थाना क्षेत्र के गढ़ी देशराज गांव में 27 वर्षीय आयुष का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
मृतक आयुष ने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने अपनी प्रेमिका अंशिका भारद्वाज और उसकी मां बबीता भारद्वाज को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है. सुसाइड नोट के अनुसार, आयुष पिछले कुछ वर्षों से अंशिका के साथ संबंध में था, लेकिन इस दौरान उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था. उसने आरोप लगाया कि प्रेमिका और उसकी मां मिलकर उससे पैसे मांगती थीं और उसे ब्लैकमेल करती थीं.
‘आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो’
सुसाइड नोट में यह भी जिक्र है कि आरोपी महिलाएं आयुष की कुछ निजी तस्वीरें वायरल करने की धमकी देती थीं, जिसके कारण वह लगातार तनाव में रह रहा था. इन परिस्थितियों से परेशान होकर उसने यह कठोर कदम उठा लिया. सुसाइड नोट में आयुष ने अपने परिवार और पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि उसकी मौत के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए गए.
क्या बोले पुलिस अधिकारी?
इस मामले में क्षेत्राधिकारी (सीओ) फुगाना यतेंद्र नागर ने बताया कि सुबह एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की. उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान आयुष पुत्र नीरज, उम्र 27 वर्ष के रूप में हुई है, जो निजी कार्य करता था.
सीओ ने आगे बताया कि परिजनों की ओर से कुछ गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जिनकी गहनता से जांच की जा रही है. पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसे जांच का अहम आधार बनाया गया है. परिवार द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर भी कार्रवाई की जा रही है.
पुलिस का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
रिपोर्ट- रविंद्र सिंह
‘गर्लफ्रेंड और उसकी मां ने…’ मुजफ्फरनगर में युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान, सुसाइड से पहले कागज पर लिख गया दर्द
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,


