UP News: बाबा विश्वनाथ का भव्य कीर्तिमान! सावन के 20 दिनों में 56 लाख भक्तों ने किया जलाभिषेक, सोमनाथ-देवघर और मल्लिकार्जुन भी छूटे पीछे – INA

Varanasi News: पवित्र श्रावण मास में बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में आस्था का अद्भूत जनसैलाब उमड़ रहा है. सावन के शुरुआती 20 दिनों में ही श्री काशी विश्वनाथ धाम में हाजिरी लगाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या करीब 56 लाख के आंकड़े को पार कर गई है. बाबा विश्वनाथ के दर्शन के मामले में काशी ने देश के कई प्रमुख ज्योतिर्लिंगों को पीछे छोड़ दिया है.
सावन के दौरान देश के बारह ज्योतिर्लिंगों में शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है. श्री महाकालेश्वर (उज्जैन) में 77.50 लाख (सर्वाधिक), श्री काशी विश्वनाथ (वाराणसी) में 56 लाख, बाबा वैद्यनाथ धाम (देवघर) में 45 लाख, ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में 28 लाख, सोमनाथ मंदिर (गुजरात) में 16 लाख और मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग में 12 लाख श्रद्धालुओं ने अब तक दर्शन किए.
Find Your Mulank with a Simple Calculation
Check Your Moolank
सोमवार को 5.5 लाख, सामान्य दिनों में 2 लाख से अधिक दर्शनार्थी
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) विश्व भूषण मिश्रा ने बताया कि मंदिर प्रशासन एक सुव्यवस्थित SOP (मानक संचालन प्रक्रिया) के तहत श्रद्धालुओं को सुलभ दर्शन करा रहा है. सावन के सोमवार पर औसतन 5.5 लाख श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं. सामान्य दिनों में रोजाना औसत 2 लाख से अधिक भक्त दरबार में पहुंच रहे हैं. सावन के शेष बचे 9 दिनों में कुल श्रद्धालुओं का आंकड़ा 80 लाख तक पहुंचने का अनुमान है.
ये भी पढ़ें: रात में शादी की शॉपिंग, सुबह फोन बंद प्यार का नाटक कर दुल्हन ने दूल्हे से ठगे 6 लाख, फेरों के दिन भागी
सुरक्षा, चिकित्सा और रुद्राभिषेक के विशेष प्रबंध
श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए वाराणसी जिला प्रशासन और मंदिर न्यास ने अतिरिक्त तैयारियां शुरू कर दी हैं. धूप और गर्मी से बचाव के लिए जर्मन हैंगर, लगातार शीतल पेयजल, मैट और चिकित्सीय दल तैनात किए गए हैं.
दर्शनार्थियों की संख्या के साथ-साथ धार्मिक अनुष्ठान कराने वाले भक्तों का आंकड़ा भी बढ़ा है. मंदिर प्रशासन के मुताबिक, 20 अगस्त तक 8,300 से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ का विधिवत रुद्राभिषेक संपन्न कराया है.
बाबा विश्वनाथ का भव्य कीर्तिमान! सावन के 20 दिनों में 56 लाख भक्तों ने किया जलाभिषेक, सोमनाथ-देवघर और मल्लिकार्जुन भी छूटे पीछे
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,