UP News: कानपुर पुलिस में मानदेय घोटाला! 4 बाबू सस्पेंड, 71 पुलिसकर्मियों से होगी 2.88 लाख की वसूली – INA

Kanpur News: कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में मानदेय भुगतान को लेकर एक बड़ा घोटाला सामने आया है, जिसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया है. मामले में कार्रवाई करते हुए चार बाबुओं (क्लर्क) को सस्पेंड कर दिया गया है, जबकि कई पुलिसकर्मी जांच के दायरे में आ गए हैं. जानकारी के मुताबिक, 71 पुलिसकर्मियों- जिनमें इंस्पेक्टर, दारोगा और कांस्टेबल शामिल हैं, को एक महीने का अतिरिक्त मानदेय नियमों के विपरीत दे दिया गया. जांच में यह भी सामने आया कि कुछ पुलिसकर्मियों को अवकाश पर रहने के बावजूद पूरा मानदेय भुगतान किया गया.
4 क्लर्क सस्पेंड किए गए
इस गड़बड़ी के बाद पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने सख्त रुख अपनाते हुए चार बाबुओं को निलंबित कर दिया है. साथ ही 71 पुलिसकर्मियों को नोटिस जारी कर कुल 2.88 लाख रुपए की वसूली उनके वेतन से करने के आदेश दिए गए हैं. जॉइंट पुलिस कमिश्नर (क्राइम एवं मुख्यालय) संकल्प शर्मा ने बताया कि नियमों के अनुसार राजपत्रित पुलिसकर्मियों को महीने के दूसरे शनिवार और रविवार को कार्य करने पर अतिरिक्त मानदेय दिया जाता है, लेकिन यदि कोई कर्मचारी इस अवधि में अवकाश पर रहता है तो उसके मानदेय में कटौती की जानी चाहिए.
ये भी पढ़ें- UP: प्रयागराज के करछना में दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आकर 5 लोगों की मौत
छुट्टी के दिनों का भी वेतन दे दिया गया
जांच में सामने आया कि वित्तीय वर्ष के दौरान कई पुलिसकर्मियों के अवकाश के दिनों में कटौती नहीं की गई और उन्हें पूरा भुगतान कर दिया गया. इस मामले में अकाउंट विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है. प्राथमिक जांच में दारोगा भूपेंद्र कुमार सिंह, दारोगा पवन कुमार गुप्ता, हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार और कांस्टेबल हरिशंकर की जिम्मेदारी तय की गई है. वहीं, मामले की विस्तृत रिपोर्ट तीन दिन में तलब की गई है.
48 पुलिसकर्मियों का वेतन रोका गया
इसके अलावा सभी डीसीपी, एडीसीपी, एसीपी और थानों में मानदेय भुगतान की व्यापक जांच के आदेश दिए गए हैं. निलंबित कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है. पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने साफ कहा है कि इस तरह की अनियमितता करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल इस जांच के चलते 48 पुलिसकर्मियों का वेतन भी रोक दिया गया है.
कानपुर पुलिस में मानदेय घोटाला! 4 बाबू सस्पेंड, 71 पुलिसकर्मियों से होगी 2.88 लाख की वसूली
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,


