UP News: हापुड़ में भीषण सड़क हादसा… बस-ट्रक की जोरदार भिड़त; 6 बारातियों की मौत, 13 घायल – INA

UP News: हापुड़ जिले में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ. धौलाना-गुलावठी रोड पर यात्रियों से भरी बस और एक ट्रक की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसा इतना भीषण था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई. हादसे में 6 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 13 गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घटना जिले के थाना धौलाना क्षेत्र की है.
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं। बस में फंसे लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया. घायलों को हापुड़ के मेडिकल कॉलेज और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. डॉक्टरों के अनुसार कई घायलों की हालत बेहद गंभीर है और जरूरत पड़ने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया जा सकता है.
घंटों बाधित रहा ट्रैफिक
हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई थी, जिस कारण घंटों यातायात बाधित रहा. सूचना पर पहुंची पुलिस ने वहां से तुरंत भीड़ को हटाया और यातायात बहाल किया. डीएम ने घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं. हादसे की सूचना मिलते ही हापुड़ के जिलाधिकारी अभिषेक पांडे, पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह और मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) मौके पर पहुंचे.
अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमें मौके पर भेजी गई थीं. सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया और उनके उपचार की समुचित व्यवस्था कराई जा रही है. अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए
कैसे हुआ हादसा?
शुरूआती जानकारी के अनुसार हादसा तेज रफ्तार और आमने-सामने की टक्कर के कारण हुआ बताया जा रहा है. हालांकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के सही कारणों का पता लगा रही है. पुलिस के अनुसार करीब घंटे भर की मशक्कत के बाद हाईड्रा मशीन की मदद बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया.
अस्पताल प्रशासन के अनुसार, इस भीषण हादसे में 6 लोगों की मौत हुई है. जिसमें सोनू पुत्र जहीर, यूसुफ पुत्र बशीर, अख्तर पुत्र हमीद, यूनुस पुत्र कदीर, मुन्ना पुत्र मेहरबान और बस चालक अशोक पुत्र रतिराम शामिल हैं. वहीं 13 लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.
बारात से लौट रहे थे बस में सवार यात्री
बताया जाता है कि डासना निवासी इकराम कुरैशी के बेटे की बारात गुलावठी से लौट रही थी. तभी सामने से आ रहे ट्रक से बस की भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस ट्रक के नीचे जा दबी और दोनों वाहन सड़क किनारे खाई में पलट गए और यात्रियों में चीख पुकार मच गई. स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी.
ये भी पढ़ें – बदायूं में नहाने के दौरान गंगा नदी में डूबे 5 बच्चे… 1 की मौत
हापुड़ में भीषण सड़क हादसा… बस-ट्रक की जोरदार भिड़त; 6 बारातियों की मौत, 13 घायल
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,



