UP News: ‘मैं इनकम टैक्स कमिश्नर हूं…’ चाचा-बुआ के साथ गाजीपुर में डाली फर्जी रेड, पैसे भी वसूले, कैसे खुली पोल? – INA

यूपी के गाजीपुर जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां खुद को इनकम टैक्स कमिश्नर बताकर एक युवक ने अपने साथियों के साथ बाजार में फर्जी छापेमारी की और कई दुकानदारों से वसूली की. आरोपी ने इतनी शान से खुद को अधिकारी बताया कि शुरुआत में लोग उसकी बातों में आ गए, लेकिन बाद में व्यापारियों को शक हुआ और फोल खुद गई. मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि उसके तीन साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
घटना 2 अप्रैल की शाम की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, सरस गुप्ता नाम का युवक अपने चाचा, बुआ, दो बाउंसर और अन्य लोगों के साथ एक लग्जरी गाड़ी से शादियाबाद बाजार पहुंचा. वहां उसने एक दुकान पर पहुंचकर खुद को लखनऊ में तैनात इनकम टैक्स कमिश्नर बताया. उसने दावा किया कि जीएसटी चोरी की शिकायत मिली है और इसी के आधार पर वह अपनी टीम के साथ जांच करने आया है.
कैसे खुली पोल?
आरोपी ने दुकान पर कागजों की जांच शुरू की और फिर मामला सेटलमेंट तक पहुंच गया. बताया जा रहा है कि उसने पहली दुकान से करीब 10 हजार रुपये वसूल किए. इसके बाद वह दूसरी और तीसरी दुकान पर भी पहुंचा और इसी तरह दबाव बनाकर वसूली की कोशिश की.
दुकानदार को उसकी बातों पर शक हुआ. उसने तुरंत आसपास के अन्य व्यापारियों को इसकी सूचना दी. जब व्यापारी मौके पर पहुंचे और आरोपी से पूछताछ शुरू की, तो उसकी बातों में विरोधाभास सामने आने लगा. इसके बाद व्यापारियों और अन्य लोगों ने एकजुट होकर पूरे गिरोह को पकड़ लिया.
फरार हो गया मुख्य आरोपी
इसी दौरान मुख्य आरोपी सरस गुप्ता लोगों को चकमा देकर मौके से फरार हो गया. व्यापारियों ने कुल सात लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था. पूछताछ के बाद पुलिस ने कुछ लोगों को छोड़ दिया और सरस गुप्ता समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया.
पुलिस ने सरस गुप्ता के चाचा और उसके दो बाउंसरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. अपर पुलिस अधीक्षक राकेश मिश्रा ने बताया कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं और जल्द उसे पकड़ लिया जाएगा. मामले की जांच जारी है.
ये भी पढ़ें – लखनऊ रेलवे स्टेशन पर करना था ब्लास्ट… ऐसे हुई साजिश नाकाम, 4 अरेस्ट
‘मैं इनकम टैक्स कमिश्नर हूं…’ चाचा-बुआ के साथ गाजीपुर में डाली फर्जी रेड, पैसे भी वसूले, कैसे खुली पोल?
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,



