UP News: ‘भारत में दलित से ब्राह्मण तक, सबके पूर्वज एक…’, BHU प्रोफेसर की रिसर्च में DNA को लेकर बड़ा दावा – INA

UP News: पूरे देश से कई जातियों-जनजातियों के हजारों सैंपल लेने और दस साल के रिसर्च के बाद जो सामने आया है वो विदेशी साजिश को तो खारिज करता ही है. देश में साझी संस्कृति और साझी विरासत को वैज्ञानिक आधार पर भी मजबूत करता है. डीएनए साईंटिस्ट और बीएचयू में जूलॉजी के सीनियर प्रोफेसर ज्ञानेश्वर चौबे और उनकी टीम ने दस साल के रिसर्च के बाद ये बताया है, ‘भारत में दलित से लेकर ब्राह्मण तक सभी के पूर्वज एक ही हैं’.
ज्ञानेश्वर चौबे ने बताया कि दो हजार साल पहले ब्राह्मण और क्षत्रीय एक ही व्यक्ति थे. इन्हीं लोगों का गुजरात के पटेल समुदाय के साथ आनुवंशिक जुड़ाव लगभग 3500 साल पुराना पाया गया. 3500 साल पहले ब्राह्मण-क्षत्रिय और ओबीसी एक ही व्यक्ति थे, जबकि आठ हजार साल पहले ‘ब्राह्मण-क्षत्रिय और दलित सबके पूर्वज एक ही थे’. भारत की प्राचीन संथाल जनजाति के साथ यह आनुवंशिक और डीएनए कनेक्शन 8000 साल पुराना है.
विदेशी सिद्धांत यूरोसेनट्रिक दावों को किया खारिज
ज्ञानेश्वर चौबे ने विदेशी सिद्धांत यूरोसेनट्रिक दावों को खारिज कर कहा कि भारत के लोगों को खांचे में बांटना हार्वर्ड की एक सोची-समझी साजिश है. हजारों डीएनए सैंपल के अध्ययन से यह समझ आया है कि आनुवंशिक रूप से ऐसी कोई भी दो अलग-अलग नस्लें भारत में कभी नहीं रहीं. प्रोफेसर ज्ञानेश्वर चौबे ने भारतीयों को उत्तर-दक्षिण या आर्य-द्रविड़ के आधार पर बांटने वाली हार्वर्ड की थ्योरी को भ्रामक बताया.
उन्होंने कहा कि भारत में ब्राह्मण से लेकर दलित तक के लोगों के पूर्वज एक हैं. प्रोफेसर ज्ञानेश्वर चौबे ने बताया कि आज तकनीकी सुविधा की वजह से आप जिनोम को इन डेप्थ जाकर उसके कई हज़ार साल का इनफार्मेशन ले सकते हैं. उसमें कई हजार साल की इंप्रिंटिंग होती है और जब आप जिनोम को पढ़ते हैं तो फिर सारी चीजें स्पष्ट हो जाती हैं.
दो अलग-अलग नस्लें भारत में कभी नहीं रहीं- ज्ञानेश्वर चौबे
प्रोफेसर ज्ञानेश्वर चौबे ने बताया कि भारत के लोगों को जानबूझकर दो अलग अलग खांचे एंसेस्ट्रल नॉर्थ इंडियन और एंसेस्ट्रल साउथ इंडियन (एएनआइ-एएसआइ) में बांटना हावर्ड की एक सोची-समझी साजिश है, जिसका उद्देश्य समाज में विभाजन पैदा करना है. हजारों डीएनए सैंपल के अध्ययन से पता चला कि आनुवंशिक रूप से ऐसी कोई भी दो अलग-अलग नस्लें भारत में कभी नहीं रहीं. एक समय तक ब्राह्मण और दलित दोनों के पूर्वज एक ही थें.
ये भी पढ़ें: शिवा शर्मा हत्याकांड: मां के लिए बेटे को खोने से बड़ा दुख नहीं रंजना शर्मा ने CM योगी से लगाई न्याय की गुहार, रखीं 7 मांगें
‘भारत में दलित से ब्राह्मण तक, सबके पूर्वज एक…’, BHU प्रोफेसर की रिसर्च में DNA को लेकर बड़ा दावा
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,