UP News: IPS आशुतोष मिश्रा की मां की मौत के कारणों पर सस्पेंस, पोस्टमार्टम में नहीं खुला राज; अब विसरा जांच पर टिकी नजरें – INA

उत्तर प्रदेश के आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्रा की बुजुर्ग मां की कल यानी रविवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई लेकिन अभी तक उनकी मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है. शुरुआती जो खबर आई थी, उसमें ये बताया गया था कि उनकी हत्या की गई है. मगर पोस्टमार्टम में कुछ और ही जानकारी सामने आई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है.
कॉज ऑफ डेथ में बिसरा प्रिज्व होना पाया गया है. वहीं, हार्ट अटैक की स्पष्टता के लिए हार्ट को जांच के लिए भेजा जाएगा.

जानकारी के मुताबिक, पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के पैनल से वीडियोग्राफी के साथ हुआ था. शरीर पर चोट के निशान भी नहीं मिले है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट की जानकारी एसपी प्राची सिंह ने दी. इसके बाद आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्रा के मां की मौत पर सस्पेंस और गहरा गया है. परिजनों ने हत्या और लूट का आरोप लगाया था. परिजनों के मुताबिक, शव के मुंह में तौलिया भरा था और गहने गायब थे. दरअसल, यह पूरी घटना मालीपुर थाना क्षेत्र के रूढ़ा धवारुआ गांव की है.

UP में पुलिस ही सुरक्षित नहीं, अखिलेश ने सरकार को घेरा

अंबेडकरनगर की इस घटना को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि अंबेडकरनगर में एक आईपीएस अधिकारी की माता जी की हत्या का दुखद समाचार आया है. यूपी में पुलिस ही सुरक्षित नहीं है, दुर्भाग्यपूर्ण! दरअसल, इस घटना से यूपी की सियासत एक बार फिर से गरमा गई है.

लूट के बाद हत्या, मुंह में ठूंसा था कपड़ा

दरअसल, आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्रा लखनऊ में आवास निर्माण प्रभारी पद पर तैनात हैं. उनकी मां इंद्रा देवी की शनिवार रात लूट के बाद हत्या कर दी गई. उनका शव घर के अंदर बेड पर पड़ा मिला. बदमाशों ने उनके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था और सोने की चेन, कंगन, कुंडल, अंगूठी समेत अन्य जेवरात लूट लिए. वारदात के बाद कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया गया.

यह भी पढ़ें- IPS आशुतोष की मां की हत्या, लूट के बाद फरार हुए बदमाश छोड़ गए कई सवाल?

बाहर से बंद था मुख्य दरवाजा

शनिवार को स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वह अपनी मां के साथ विद्यालय पहुंचे थे. शाम करीब छह-सात बजे आशुतोष लखनऊ लौट गए, जबकि वायरिंग का काम पूरा कराने के लिए उनकी मां वहीं रुक गईं. रात करीब 10 बजे आशुतोष ने फोन पर मां से बात की थी. रविवार सुबह छह बजे फोन किया, लेकिन जवाब नहीं मिला. करीब 9 बजे काम करने वाली पियारी देवी घर पहुंचीं.

मुख्य दरवाजा बाहर से बंद था. अंदर जाकर उन्होंने इंद्रा देवी को बेड पर पड़ा देखा. सूचना पर पुलिस अधिकारी पहुंचे. हाथ में इंजेक्शन का निशान और शरीर पर खरोंच के निशान भी मिले. डीआईजी सोमेन बर्मा और एसपी प्राची सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए.

रिपोर्ट- अनुराग चौधरी/ अंबेडकरनगर

IPS आशुतोष मिश्रा की मां की मौत के कारणों पर सस्पेंस, पोस्टमार्टम में नहीं खुला राज; अब विसरा जांच पर टिकी नजरें


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button