UP News: Google Gemini से बना रहे हैं AI फोटो तो ध्यान दें, इस लड़की का एक्सपीरिएंस आपके होश उड़ा देगा – INA

UP News: Google Gemini से बना रहे हैं AI फोटो तो ध्यान दें, इस लड़की का एक्सपीरिएंस आपके होश उड़ा देगा – INA

पहले गिबली और अब गूगल जेमिनी… इन दिनों जहां कहीं देखों आपको लड़कियां हो या लड़के, हर कई गूगल जेमिनी से फोटो तस्वीरें बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहा है. लेकिन क्या ये घातक साबित हो सकता है? इस बारे में हम दावा तो नहीं कर सकते मगर उत्तर प्रदेश के वाराणसी की रहने वाली एक युवती ने अपना ऐसा एक्सपीरिएंस शेयर किया है, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे.

झलक भावनानी नामक युवती ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जो कि खूब वायरल हुई है. झलक ने बताया कि जेमिनी (Google Gemini) के साड़ी एआई ट्रेंड (AI Trend) से प्रभावित होकर उन्होंने भी अपनी एक तस्वीर बनाने का फैसला किया. इसके बाद उन्होंने अपनी एक फोटो जेमिनी में अपलोड की. इस फोटो में झलक ने पूरी बाजू के कपड़े पहने हुए हैं.

बकौल झलक- जेमिनी ने उसकी फोटो को ब्लैक कलर की साड़ी वाली फोटो में कन्वर्ट करके दिया. झलक के मुताबिक, तस्वीर काफी अच्छी थी, लेकिन अचानक उसकी नजर दाहिने हाथ पर गई. साड़ी वाली फोटो में अपने हाथ पर तिल देखकर झलक चौंक गईं. असल में झलके के दाहिने हाथ पर ठीक उसी जगह पर तिल है, जहां फोटो में दिखाया गया है. झलक का कहना है कि उसने जो फोटो जेमिनी पर अपलोड की थी, वह तो पूरी बांह के सूट वाली फोटो थी. इसमें उसकी बांह पूरी तरह से कवर थी. फिर जेमिनी को कैसे पता चला कि उसके दाहिने हाथ पर तिल है.

इसके साथ ही झलक ने लोगों को सचेत भी किया है. उसने कहा कि अगर आप भी इस तरह के ट्रेंड को फॉलो करने जा रहे हैं तो इससे पहले कई बार सोचें. झलक के इस दावे के साथ ही एक बार फिर से सोशल मीडिया पर प्राइवेसी पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं. वहीं, कुछ लोगों ने झलक के दावों पर सवाल भी उठाया.

एक और वीडियो बनाया

इस नए वीडियो में झलक ने उन पर सवाल उठाने वालों को जवाब दिया है. झलक कहती हैं कि लोगों ने उनके वीडियो पर बहुत सारे कमेंट्स किए हैं. कुछ ने कहा कि तिल बाएं हाथ पर है या दाएं हाथ पर. इस पर झलक ने बताया है रील बाएं हाथ पर ही है. लास्ट टाइम जब मैंने रील बनाई थी तो रील मिरर हो गई थी. झलक ने अपने वीडियो में बताया कि कुछ लोगों ने कमेंट किया है कि हम कैसे मान लें कि तुमने प्रॉम्प्ट में मोल की बात नहीं डाली है. इसके जवाब में झलक ने अपने प्रॉम्प्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है.

Google Gemini से बना रहे हैं AI फोटो तो ध्यान दें, इस लड़की का एक्सपीरिएंस आपके होश उड़ा देगा




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button