UP News: फैक्ट्री के टैंक में गिरने से मजदूर की मौत… HR और सुपरवाइजर पर भी हत्या का केस; क्या रची थी साजिश? – INA

Bareilly Satyapal Sagar Death Case: उत्तर प्रदेश के बरेली के सीबीगंज की सुपीरियर इंडस्ट्रीज में मजदूर सत्यपाल सागर की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है. पहले इसे फैक्ट्री में हुआ हादसा माना जा रहा था, लेकिन अब मृतक के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने फैक्ट्री प्रबंधक, एचआर मैनेजर, सुपरवाइजर और लोडर चालक के खिलाफ हत्या समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मंगलवार दोपहर सुपीरियर इंडस्ट्रीज में काम करने वाले मजदूर सत्यपाल सागर की फैक्ट्री के अंदर मौत हो गई थी. फैक्ट्री प्रबंधन ने परिजनों को बताया था कि वह काम के दौरान भूसी के टैंक में गिर गए थे, जिससे उनकी जान चली गई. घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोग और आसपास के लोग फैक्ट्री पहुंच गए. इसके बाद परिजनों ने शव को फैक्ट्री गेट पर रखकर करीब चार घंटे तक प्रदर्शन किया और फैक्ट्री प्रबंधन पर लापरवाही के साथ-साथ सच्चाई छिपाने का आरोप लगाया.
प्रदर्शन के दौरान माहौल काफी तनावपूर्ण रहा.

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया. इस बीच फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से एक लाख रुपये मुआवजा और मृतक की पत्नी को आजीवन पेंशन देने का प्रस्ताव भी रखा गया, लेकिन परिवार ने मना कर दिया. उनका कहना था कि उन्हें मुआवजा नहीं, बल्कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई चाहिए.

बेटे ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

मृतक के बेटे गौतम कुमार ने सीबीगंज थाना प्रभारी को दी गई तहरीर में कहा कि उसके पिता कई महीनों से फैक्ट्री के बॉयलर में भूसी डालने का काम कर रहे थे. घटना वाले दिन दोपहर में फैक्ट्री से फोन कर सिर्फ इतना बताया गया कि उनके पिता की मौत हो गई है. जब वह फैक्ट्री पहुंचे तो एचआर मैनेजर दिनेश मिश्रा ने बताया कि उनके पिता भूसी के टैंक में गिर गए थे.

घरवालों ने लगाए गंभीर आरोप

गौतम का आरोप है कि जब उसने घटना की सीसीटीवी फुटेज दिखाने की मांग की तो फैक्ट्री प्रबंधन ने इंकार कर दिया. इससे परिवार का शक और बढ़ गया. उनका कहना है कि यह कोई साधारण हादसा नहीं, बल्कि उनके पिता की सोची-समझी साजिश के तहत हत्या की गई है. इसी आधार पर उन्होंने फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

पुलिस ने तहरीर के आधार पर फैक्ट्री प्रबंधक, एचआर मैनेजर दिनेश मिश्रा, सुपरवाइजर और लोडर चालक के खिलाफ हत्या समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है.

पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है.सीसीटीवी फुटेज, फैक्ट्री के कर्मचारियों के बयान और अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

फैक्ट्री के टैंक में गिरने से मजदूर की मौत… HR और सुपरवाइजर पर भी हत्या का केस; क्या रची थी साजिश?


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button