UP News: BHU के डालमिया हॉस्टल में ‘चिकन करी’ से निकली छिपकली, छात्रों का फूटा गुस्सा; मेस-कैंटीन बंद – INA

BHU Dalmia Hostel: उत्तर प्रदेश की बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) के डालमिया छात्रावास में छात्रों के स्वास्थ्य के साथ बड़ी लापरवाही सामने आई है. बुधवार को लंच के दौरान हॉस्टल के मेस में चिकन करी से छिपकली निकले पर हड़कंप मच गया. मामले के बाद गुस्साए छात्र जमकर हंगामा करने लगे. छात्रों ने छात्रावास की व्यवस्था और समस्याओं पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने मेस बंद करने और पीने के लिए साफ पानी की व्यवस्था कराने की मांग की है.
जानकारी के अनुसार, बीएचयू के डालमिया छात्रावास में छात्र दोपहर का लंच ले रहे थे, तभी अचानक चिकन की करी में से छिपकली निकली और हड़कंप मच गया. छात्र आक्रोशित होकर हंगामा करने लगें. इस बात की जानकारी होते ही आनन-फानन में हॉस्टल वार्डन और प्रॉक्टोरियल बोर्ड के लोग मौके पर पहुंच गए. उन्होंने तुरंत मेस और कैंटीन बंद कर दिया गया और दोनों जगहों की सघन जांच की गई. लंच किए छात्रों को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है.
चिकन करी में निकली छिपकली
छात्रों ने बताया कि छात्रावास में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है. पीने के पानी से लेकर शौचालयों की स्वच्छता तक की समस्या है. कई बार लिखित में शिकायत की गई, लेकिन समस्याओं को कोई समाधान नहीं निकला. आज तो हद ही हो गई कि खाने में मरी हुई छिपकली भी निकल आई. मेस और कैंटीन एक ही व्यक्ति संचालित करता है. खाने की गुणवत्ता से लेकर स्वच्छता तक का ख्याल नहीं रखा जा रहा है.
छात्रों ने लगाए गंभीर आरोप
वेज और नॉनवेज एक ही तेल में बनाया जा रहा है और बर्तन भी साफ नहीं रहता है. छात्रों ने मेस और कैंटीन बंद करने और साफ पीने के पानी की व्यवस्था कराने की मांग की है. फिलहाल वार्डन और कई प्रोफेसर छात्रों को इस पूरे मामले पर शांत कराने और समझाने बुझाने में लगे हुए हैं
BHU के डालमिया हॉस्टल में ‘चिकन करी’ से निकली छिपकली, छात्रों का फूटा गुस्सा; मेस-कैंटीन बंद
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,



