UP News: लखनऊ UPSC छात्रा गैंगरेप केस: फरार आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम, अब तक बदल चुके 18 सिम कार्ड – INA

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में यूपीएससी की तैयारी कर रही एक छात्रा के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित शिवम यादव और उसके साथी शनि यादव पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है. दोनों आरोपित घटना के बाद से फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपित गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहे हैं. जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि फरारी के दौरान दोनों ने करीब 18 सिम कार्ड बदले, जिससे उनकी लोकेशन ट्रेस करने में कठिनाई हो रही है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की चार अलग-अलग टीमों को जांच और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया है.

कोर्ट में दर्ज कराया गया पीड़िता का बयान

मंगलवार को पीड़िता ने कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराया. पुलिस जांच में यह भी जानकारी सामने आई है कि घटना से पहले युवती की पहचान मुख्य आरोपित शिवम यादव से थी. पूछताछ के दौरान कुछ ऐसे तथ्य भी सामने आए हैं, जिनकी जांच पुलिस विभिन्न एंगल से कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि मामले के हर पहलू की निष्पक्ष जांच की जा रही है और सभी तथ्यों को साक्ष्यों के आधार पर परखा जा रहा है.

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, पीड़िता जौनपुर की रहने वाली है और दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध एक कॉलेज में बीए ऑनर्स की छात्रा होने के साथ-साथ यूपीएससी की तैयारी भी कर रही है. आरोप है कि 15 मई को दिल्ली जाने के दौरान उसने अपने परिचित शिवम यादव से संपर्क किया था. इसके बाद शिवम अपने साथी शनि यादव के साथ चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंचा और उसे सुशांत गोल्फ सिटी स्थित एक कमरे पर ले गया.

पीड़िता का आरोप है कि वहां उसे नशीला पदार्थ दिया गया और तीन दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया. इस दौरान उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया. आरोप है कि बाद में दोनों उसे दिल्ली भेजकर फरार हो गए.

पुलिस कर रही कई पहलुओं पर जांच

पुलिस का कहना है कि मामले में दर्ज शिकायत, पीड़िता के बयान, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और अन्य उपलब्ध तथ्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है. आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा. फिलहाल पुलिस तकनीकी और सर्विलांस टीमों की मदद से दोनों फरार आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है.

पंकज चतुर्वेदी
पंकज चतुर्वेदी

पंकज चतुर्वेदी पिछले 11 साल से देश और उत्तरप्रदेश की राजनीति को कवर करते आ रहे हैं. दिल्ली में अमर उजाला और पंजाब केसरी से पत्रकारिता की यात्रा की शुरुवात हुई.

दिल्ली में 2 साल की पत्रकारिता के बाद मिट्टी की खुशबू यूपी खींच लाई और तब से राजधानी लखनऊ में ही पत्रकारिता हो रही है. 2017 में यात्रा को विस्तार देते हुए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े. राजनीतिक खबरों में गहरी रुचि और अदंर की खबर को बाहर लाने का हुनर के साथ ही यूपी के ब्यूरोकेसी में खास पकड़ रखते हैं.

इनकी पत्रकारिता का फलसफा खबरों को खबर के रूप में ही आप तक पहुंचाना है.

Read More

google button

लखनऊ UPSC छात्रा गैंगरेप केस: फरार आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम, अब तक बदल चुके 18 सिम कार्ड


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button