UP News: ‘बीमारी से नहीं, मनोरमा का बरेली में कत्ल हुआ था…’ पति ने पुलिस को बताई झूठी कहानी, एक साल पहले हुई थी शादी – INA

Bareilly Manorama murder case: उत्तर प्रदेश के बरेली में मनोरमा डेथ मिस्ट्री केस पुलिस ने सुलझा ली है. महिला के पति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी काफी समय से बीमार चल रही थी और उसका इलाज कराया जा रहा था. मंगलवार को दवा देने के बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ी और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई. हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पति की झूठ पकड़ी गई. मनोरमा की गला दबाकर हत्या की गई थी.
परतासपुर गांव निवासी मनोरमा की शादी करीब एक साल पहले नीरज के साथ हुई थी. मनोरमा मूल रूप से बिहार की रहने वाली थी. उसके मायके वाले मेहनत-मजदूरी करते हैं. शादी के बाद वह अपने पति के साथ परतासपुर गांव में रह रही थी.
मनोरमा काफी समय से बीमार चल रही थी
नीरज के मुताबिक मनोरमा काफी समय से बीमार चल रही थी. उसका इलाज कराया जा रहा था. पति ने बताया कि मंगलवार को भी मनोरमा को दवा दी गई थी. दवा लेने के बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई. हालत खराब होने के कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई. महिला की एक साल पहले ही शादी हुई थी.
महिला की मौत की जानकारी गांव के किसी व्यक्ति ने पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. परिस्थितियां संदिग्ध लगने पर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने बदली जांच की दिशा
बुधवार को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस के सामने महिला की मौत को लेकर नया तथ्य सामने आया. रिपोर्ट में गला दबाने की पुष्टि हुई है. इससे बीमारी के कारण मौत होने की पति की बात पर सवाल खड़े हो गए हैं.पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि मनोरमा की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उसकी हत्या किसने की. पुलिस मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना से पहले की परिस्थितियों की भी जानकारी जुटाई जा रही है.
मनोरमा की शादी को अभी करीब एक साल ही हुआ था. ऐसे में उसकी संदिग्ध मौत ने परिवार और गांव में भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से मिले तथ्यों को जांच में शामिल कर रही है.
फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही साफ होगा कि महिला की हत्या किस वजह से और किसने की. मामले में पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.
‘बीमारी से नहीं, मनोरमा का बरेली में कत्ल हुआ था…’ पति ने पुलिस को बताई झूठी कहानी, एक साल पहले हुई थी शादी
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,