UP News: ‘मास्टर साहब ढोएंगे भूसा’… बरेली में आदेश देने वाले BEO पर गिरी गाज, लखनऊ मुख्यालय से अटैच – INA

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां शिक्षा विभाग के एक आदेश ने शिक्षकों के बीच हड़कंप मचा दिया था. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक पत्र वायरल हुआ, जिसमें कथित तौर पर शिक्षकों को आवारा पशुओं के लिए भूसा इकट्ठा करने का निर्देश दिया गया था. अब इस पूरे मामले पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) डॉ. विनीता ने कहा कि ऐसा कोई भी आदेश नहीं दिया गया था. जिन खंड शिक्षा अधिकारी ने लेटर जारी किया है, उनको नोटिस जारी किया गया है. साथ ही उनको लखनऊ मुख्यालय से अटैक कर दिया गया है.
बता दें कि मामला नवाबगंज ब्लॉक का है, जहां खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) सत्यदेव द्वारा जारी एक पत्र के बाद विवाद खड़ा हो गया था. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएसए डॉ. विनीता ने साफ किया है कि प्रशासन या विभाग द्वारा शिक्षकों को ऐसा कोई भी काम सौंपने का आदेश नहीं दिया गया था. उन्होंने नवाबगंज के खंड शिक्षा अधिकारी के इस कदम को बेहद गैर-जिम्मेदाराना और लापरवाही भरा बताते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया. साथ ही उनको लखनऊ मुख्यालय से अटैक कर दिया गया है.
ये भी पढ़ें- मास्टर साहब दान करें भूसा बरेली में शिक्षा विभाग ने पहले दिया आदेश, अब देनी पड़ रही सफाई
खंड शिक्षा अधिकारी का आदेश गैर-जिम्मेदाराना
BSA का कहना है कि विभाग की ओर से या प्रशासन की ओर से शिक्षकों द्वारा भूसा संग्रहण करने का कोई न आदेश दिया गया है, न निर्देश दिया गया है. इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी नवाबगंज द्वारा जो यह पत्र निर्गत किया गया है शिक्षकों के लिए, तो यह बिल्कुल ही उनकी लापरवाही और गैर-जिम्मेदाराना, जिसके लिए उनको एक कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और कार्रवाई की पत्रावली गतिमान है, लेकिन ऐसे कोई भी आदेश नहीं दिए गए थे.
स्वेच्छा से लोग दान कर सकते हैं भूसा
हां, इतना है कि जो निराश्रित गौवंश हैं या बेसहारा पशु हैं, उनके लिए भूसा संग्रहण की मुहिम चलाई जा रही है, जिसमें जो लोग स्वेच्छा से इसमें दान करना चाहते हैं, वो आगे आएं और लोग आ भी रहे हैं. बहुत प्रशंसा की जा रही है इस काम की. अब बहुत लोग आगे आ रहे हैं, कई लोगों का यह भी कहना है कि वो इस तरह का सहयोग करना चाह रहे हैं, लेकिन उनको कोई ऐसा माध्यम नहीं मिल पा रहा था कि किस तरह से वो सहयोग करें, तो बहुत बढ़-चढ़ कर लोग इसमें हिस्सा ले रहे हैं.
आम लोग भूसा दान कर रहे
बीएसए ने साफ कर दिया है कि बेसहारा पशुओं के लिए भूसा इकट्ठा करने का अभियान पूरी तरह से एक स्वैच्छिक मुहिम है, जिसमें आम जनता अपनी मर्जी से बढ़-चढ़कर दान कर रही है. इसमें शिक्षकों पर किसी भी तरह का कोई दबाव या सरकारी आदेश नहीं है. फिलहाल, लापरवाही बरतने वाले खंड शिक्षा अधिकारी के खिलाफ विभागीय जांच और कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.
‘मास्टर साहब ढोएंगे भूसा’… बरेली में आदेश देने वाले BEO पर गिरी गाज, लखनऊ मुख्यालय से अटैच
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,



