UP News: MLC चुनाव: आगरा में 3 बूथों पर फिर होगी वोटिंग, सपा उम्मीदवार ने लगाए थे बूथ कैप्चरिंग के आरोप – INA

उत्तर प्रदेश शुक्रवार (23 अक्टूबर) को MLC चुनाव के दौरान जमकर बवाल हुआ. कई जगहों पर हंगामा, मारपीट और कथित बूथ कैप्चरिंग की शिकायतें सामने आई. इस बीच खबर है कि आगरा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 3 केंद्रों पर पुनर्मतदान होगा. जिसकी सिफारिश रिटर्निंग ऑफिसर ने की है. यह फैसला समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल द्वारा बूथ कैप्चरिंग और अनियमितताओं के गंभीर आरोपों के बाद लिया गया है.
जानकारी के मुताबिक आगरा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा 3 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान की सिफारिश की गई है, जिसे भारत निर्वाचन आयोग को भेजा गया है. पुनर्मतदान के लिए जिन तीन केंद्रों की सिफारिश की गई है, उनमें खेरागढ़ तहसील परिसर, सैंया स्थित क्षेत्र पंचायत कार्यालय और फतेहाबाद स्थित क्षेत्र पंचायत कार्यालय शामिल हैं.
भारत निर्वाचन आयोग को भेजा प्रस्ताव
रिटर्निंग अधिकारी ने इस संबंध में प्रस्ताव भारत निर्वाचन आयोग को भेजा है आयोग की स्वीकृति के बाद इन केंद्रों पर पुनर्मतदान की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी.आगरा में खेरागढ़, फतेहाबाद और सैया में पुर्नमतदान होगा.
1. मतदेय स्थल संख्या 20-तहसील कैम्पस खेरागढ कक्ष सं. 1
2. मतदेय स्थल संख्या 21-क्षेत्र पंचायत कार्यालय सैंया कक्ष सं. 1
3. मतदेय स्थल संख्या 26 क्षेत्र पंचायत कार्यालय फतेहाबाद कक्ष सं. 1
सपा उम्मीदवार ने लगाए आरोप
इससे पहले कल शिक्षक MLC चुनाव में गड़बड़ी की शिकायत करने कमिश्नरी पहुंचे सपा प्रत्याशी एमएलसी डॉ. आकाश अग्रवाल भावुक हो गए थे. बीजेपी उम्मीदवार और उनके समर्थकों पर बूथ कैप्चरिंग के आरोप लगाते हुए वो फूट फूटकर मीडिया के सामने रो पड़े थे. उन्होंने दावा किया कि उनकी सीट पर कई जगह बूथ लूटे गए हैं और उनके पास इसके सबूत हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस और चुनाव आयोग बूथ कैप्चरिंग रोकने में नाकाम रहे हैं. उन्होंने कहा था कि अगर उन्हें पता होता कि हमारे शिक्षकों और प्रबंधकों के साथ ज्यादती की जाएगी तो वह चुनाव ही नहीं लड़ते. इसके साथ ही उन्होंने अगले महीने लखनऊ में शाही ईदगाह में धर्म परिवर्तन का भी ऐलान किया.
मतदान प्रतिशत
मतदान प्रतिशत की बात करें तो निर्वाचन क्षेत्रों के रिटर्निंग अफसरों द्वारा उपलब्ध कराई गई सूचना के मुताबिक स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में मतदान प्रतिशत.
लखनऊ- 39.83
मेरठ- 35.81
आगरा- 49.75
वाराणसी- 41.11
इलाहाबाद-औसी-41.40
शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का मतदान प्रतिशत
लखनऊ- 52.19
मेरठ- 57.64
आगरा- 59.82
वाराणसी- 69.87
बरेली-मुरादाबाद- 73.69
गोरखपुर-फैजाबाद- 73.32
11 सीटों के लिए मतदान
यूपी में विधान परिषद (MLC) की 11 सीटों के लिए मतदान पूरा हुआ है.सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक वोट डाले गए. दोपहर 2 बजे तक 40% वोटिंग हुई. इटावा में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने वोट डाला. इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि सपा समर्थक मतदाताओं को रोका जा रहा है.
MLC चुनाव: आगरा में 3 बूथों पर फिर होगी वोटिंग, सपा उम्मीदवार ने लगाए थे बूथ कैप्चरिंग के आरोप
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,