UP News: Muzaffarnagar News: 10 लाख में पति की हत्या की सुपारी, प्रेमी संग पत्नी ने रची साजिश; जमीन बेचकर हायर किए ‘किलर’ – INA

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में किसान प्रवीण उर्फ परविंदर की हत्या का पुलिस ने 60 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है. रतनपुरी थाना क्षेत्र के अंबरपुर जंगल में 27 सितंबर को प्रवीण की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस के मुताबिक, इस हत्याकांड की साजिश उसकी पत्नी रेखा ने अपने प्रेमी विकास के साथ मिलकर रची थी. पुलिस ने मामले में रेखा और उसके प्रेमी विकास के अलावा राजा उर्फ काला और कल्याण सिंह को गिरफ्तार किया है. पुलिस का दावा है कि पत्नी ने जमीन बेचकर 10 लाख रुपए में प्रवीण की हत्या का सौदा तय किया था.

पति को रास्ते से हटाना चाहती थी पत्नी

पुलिस के मुताबिक, रेखा की शादी साल 2006 में प्रवीण से हुई थी. पूछताछ में रेखा ने आरोप लगाया कि उसका पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था. इसी दौरान 2018-19 में उसकी पहचान परिवार के परिचित विकास से हुई और दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए. पुलिस का कहना है कि रेखा और विकास शादी करना चाहते थे. जब प्रवीण को दोनों के रिश्ते की जानकारी हुई तो उसने इसका विरोध किया. इसके बाद रेखा और विकास ने प्रवीण को रास्ते से हटाने की साजिश रची.

ये भी पढ़ें- गाजियाबाद: ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर कार में मिला डॉक्टर का शव, एक दिन पहले हुए थे लापता

जमीन बेचकर 10 लाख देने का किया था वादा

पुलिस के अनुसार, रेखा ने अपने पति की हत्या के बदले 10 लाख रुपए देने की बात कही थी. इसके लिए जमीन बेचकर रकम जुटाने की योजना बनाई गई थी. विकास ने हत्या के लिए राजा उर्फ काला और कल्याण सिंह से संपर्क किया. पुलिस के मुताबिक, राजा के करीब डेढ़ लाख रुपए प्रवीण पर बकाया थे और वह काफी समय से अपने पैसे मांग रहा था. इसी वजह से राजा भी प्रवीण की हत्या के लिए तैयार हो गया. पुलिस का दावा है कि विकास ने राजा और कल्याण सिंह को हत्या के बदले तीन-तीन लाख रुपए देने का लालच दिया था.

जंगल में बुलाकर मारी गोली

पुलिस के मुताबिक, 27 सितंबर को प्रवीण को रतनपुरी थाना क्षेत्र के अंबरपुर के जंगल में बुलाया गया. वहां राजा और कल्याण सिंह ने उसे गोली मार दी. पुलिस के अनुसार, दोनों ने बारी-बारी से एक-एक गोली चलाई. गोली लगने से प्रवीण की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पोस्टमार्टम में प्रवीण के शरीर में दो गोली लगने की पुष्टि हुई.

60 घंटे में पुलिस ने सुलझाया मामला

हत्या के बाद एसएसपी मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा ने मामले के खुलासे के लिए कई पुलिस टीमों का गठन किया था. इसमें एसपी ग्रामीण, सीओ बुढ़ाना, रतनपुरी थाना पुलिस, SOG और सर्विलांस टीम को लगाया गया था. एसएसपी के मुताबिक, पुलिस टीमों ने तेजी से जांच करते हुए करीब 60 घंटे में मामले का खुलासा कर दिया. इसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

2 तमंचे और कार समेत सामान बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से दो अवैध 315 बोर के तमंचे, जिंदा और खोखा कारतूस, चार मोबाइल फोन, एक स्विफ्ट कार और मृतक की मोटरसाइकिल बरामद की है. पुलिस के मुताबिक, वारदात के लिए एक छोटा मोबाइल फोन कुछ दिन पहले ही खरीदा गया था और उसमें नया सिम लगाया गया था. पुलिस का दावा है कि इस फोन का इस्तेमाल सिर्फ हत्या की साजिश और वारदात के लिए किया गया. मामले में पहले BNS की धारा 103(1), 3(5) और 61(2) के तहत केस दर्ज किया गया था. बाद में बरामदगी के आधार पर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गईं.

मिट्टी डालने का काम करता है विकास

एसएसपी संजय कुमार वर्मा के मुताबिक, आरोपी विकास मिट्टी डालने का काम करता है और ठेकेदारी भी करता है. उसका प्रवीण के घर आना-जाना था. इसी दौरान उसकी दोस्ती प्रवीण की पत्नी रेखा से हुई. पुलिस के अनुसार, बाद में दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए. पुलिस का कहना है कि पूछताछ में रेखा और अन्य आरोपियों ने हत्या की साजिश में अपनी भूमिका स्वीकार की है. हालांकि, पुलिस जांच में सामने आए इन दावों और बरामद साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

पत्नी और प्रेमी समेत 4 गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी रेखा, उसके प्रेमी विकास, राजा उर्फ काला और कल्याण सिंह को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, चारों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है. अब पुलिस हत्या की साजिश में पैसों के लेन-देन, आरोपियों के बीच संपर्क और वारदात से पहले और बाद की गतिविधियों से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है.

Muzaffarnagar News: 10 लाख में पति की हत्या की सुपारी, प्रेमी संग पत्नी ने रची साजिश; जमीन बेचकर हायर किए ‘किलर’


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button