UP News: बजता रहा राष्ट्रगान और चल दिए सतीश महाना… वीडियो पर UP में सियासी घमासान, कांग्रेस-AAP ने उठाए सवाल – INA

उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.जिसमें वो एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान बजते समय बीच में ही सलामी मंच से उतरकर जाते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद सतीश महाना विवादों में आ गए हैं. उन पर राष्ट्रगान का अपमान करने का आरोप लगाया जा रहा है.
दरअसल शनिवार (22 अगस्त) को उन्नाव के पूरन नगर के एक स्कूल में उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद का प्रांतीय अधिवेशन चल रहा था। इसमें सतीश महाना मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे. जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. जब वहां राष्ट्रगान (जन-गण-मन) चल रहा था, तभी महाना अचानक आगे बढ़ने लगे और राष्ट्रगान के बीच में ही गाड़ी में बैठकर वहां से रवाना हो गए.
राष्ट्रगान खत्न होने का नहीं किया इंतजार
महज 52 सेकेंड में गाए जाने वाले राष्ट्रगान के लिए भी सतीश महाना इंतजार नहीं कर सके. यही नहीं उनके साथ उनके समर्थक और कार्यक्रम में मौजूद अन्य लोग भी पीछे-पीछे रवाना हो गए. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में सतीश महाना कान के पास कुछ ठीक करते हुए मंच से उतरते हुए दिखाई दे रहे हैं. जिसके बाद लोग संवैधानिक पद की गरिमा को लेकर सवाल उठा रहे हैं.
कांग्रेस ने उठाए सवाल
वहीं कांग्रेस ने भी इस घटना को लेकर सवाल उठाए हैं. जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता दिनेश शुक्ला ने इस घटना पर कड़ी आपत्ति जताते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया. उन्होंने अपने फेसबुक पर लिखा ‘अपने प्रोटोकॉल का सम्मान लिया और चल दिए. क्या यह अपमान नहीं है, राष्ट्रगान का?’. वहीं इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है और कई अन्य लोग भी इस वीडियो को शेयर कर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. ये मामला चर्चा का विषय बना हुआ है.
आम आदमी पार्टी ने शेयर किया वीडियो
वहीं आम आदमी पार्टी ने भी कार्यक्रमम का वीडियो शेयर करते हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष पर सवाल खड़े किए हैं. पार्टी ने कहा ‘राष्ट्रगान को सम्मान देने तक का समय नहीं है उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष और भाजपा नेता सतीश महाना जी के पास। आज पूरा देश भाजपा से एक ही सवाल पूछ रहा है- राष्ट्रगान का अपमान करने वाले अपने नेता पर भाजपा क्या कार्रवाई करेगी?’
राष्ट्रगान को सम्मान देने तक का समय नहीं है उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष और भाजपा नेता सतीश महाना जी के पास।
आज पूरा देश भाजपा से एक ही सवाल पूछ रहा है- राष्ट्रगान का अपमान करने वाले अपने नेता पर भाजपा क्या कार्रवाई करेगी? pic.twitter.com/vXSvEvKoFP
— AAP (@AamAadmiParty) August 23, 2026
आयोजकों ने दी सफाई
इधर विवाद के सामने आने के बाद कार्यक्रम के आयोजक वेणु रंजन भदौरिया ने सफाई पेश करते हुए सतीश महाना के बचाव में एक स्पष्टीकरण जारी किया. उन्होंने कहा कि जहां विधानसभा अध्यक्ष को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जा रहा था, वास्तव में वहां राष्ट्रगान नहीं बज रहा था. उन्होंने स्पष्ट किया कि राष्ट्रगान अंदर मुख्य कार्यक्रम स्थल (सभागार) में बज रहा था, और उसकी केवल आवाज बाहर उस जगह तक आ रही थी जहां गार्ड ऑफ ऑनर दिया जा रहा था. आयोजक के मुताबिक, इस गलतफहमी के कारण ही ऐसा प्रतीत हो रहा है.
महाराजपुर सीट से विधायक हैं सतीश महाना
सतीश महाना कानपुर की महाराजपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं और उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष हैं. वह उन्नाव के पूरन नगर स्थित एक स्कूल में उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के 46वें प्रांतीय सम्मेलन और संगोष्ठी में शामिल होने पहुंचे थे.
बजता रहा राष्ट्रगान और चल दिए सतीश महाना… वीडियो पर UP में सियासी घमासान, कांग्रेस-AAP ने उठाए सवाल
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,