UP News: नोएडा-ग्रेटर नोएडा के लाखों लोगों को मिलेगी जाम से राहत… तिलपता से कंटेनर डिपो तक बनेगा एलिवेटेड रोड; दिल्ली-गाजियाबाद भी जाना होगा आसान – INA

Greater Noida Elevated Road: नोएडा- ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली के बीच सफर करने वाले लाखों लोगों के लिए राहत भरी खबर है. ग्रेटर नोएडा की तिलपता क्षेत्र में डीएससी मार्ग पर लगने वाले रोजाना के भीषण जाम से निजात दिलाने के लिए करीब 4 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रोड के निर्माण को मंजूरी मिल गई है. उत्तर प्रदेश सेतु निगम इस परियोजना का सर्वे और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट डीपीआर तैयार करेगा. डीपीआर के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा. आइए जानते हैं कि एलिवेटेड रोड बनने से किन-किन इलाके के लोगों को सीधा फायदा होगा और जाम से कितनी राहत मिलेगी.
जानकारी के मुताबिक तिलपता गोल चक्कर से कंटेनर डिपो तक का यह इलाका लंबे समय से ट्रैफिक जाम की बड़ी समस्या से जूझ रहा है. यहां से दादरी रेलवे ओवरब्रिज, रूपवास बाईपास, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों का भारी दबाव रहता है.
खासकर कंटेनर और अन्य भारी वाहनों के कारण घंटो जाम की स्थिति बनी रहती है. एलिवेटेड रोड बनने के बाद भारी वाहनों का आवागमन ऊपरी मार्ग से कराया जाएगा, जबकि नीचे की सड़क स्थानीय ट्रैफिक के लिए खुली रहेगी. इससे मुख्य सड़क पर दबाव कम होगा और लोगों को लंबे जाम से राहत मिलेगी.
कहां से कहां तक बनेगा एलिवेटेड रोड?
प्राधिकरण के अधिकारी के अनुसार एलिवेटेड रोड की शुरुआत तिलपता गोल चक्कर के पास स्थित पुलिस चौकी से होगी और यह कंटेनर डिपो तक जाएगा. परियोजना की लंबाई करीब 4 किलोमीटर होगी. इस योजना का सर्वे और डीपीआर तैयार करने की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश सेतु निगम को सौंपी गई है. इसके लिए प्राधिकरण ने प्रारंभिक भुगतान भी जारी कर दिया है. डीपीआर तैयार होने के बाद तय होगा कि सड़क कितने लेन की होगी और निर्माण पर कुल कितना खर्च आएगा.
एलिवेटेड रोड बनने से क्या होगा फायदा?
परियोजना विभाग के अधिकारियों का कहना है कि एलिवेटेड रोड बनने के बाद कंटेनर डिपो की ओर से जाने वाले सभी भारी वाहन इसी रास्ते से होकर गुजरेंगे. इससे स्थानीय ट्रैफिक प्रभावित नहीं होगा और रोजाना लगने वाले भीषण जाम में काफी कमी आएगी. मौजूदा सड़क स्थानीय लोगों के उपयोग के लिए पहले की तरह खुली रहेगी.
वहीं ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ रवी कुमार एनजी ने कहा कि शहर में लगातार ट्रैफिक का दबाब तेजी से बढ़ रहा है. तिलपता गोल चक्कर और कंटेनर डिपो के पास जाम एक बड़ी समस्या बन चुका है. एलिवेटेड रोड बनने से लोगों का सफर आसान होगा, ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होगी और नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली आने वाले लाखों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी.
ये भी पढ़ें – मुजफ्फरनगर में जिला अस्पताल के ICU में मरीज की हत्या, आरोपी अरेस्ट
नोएडा-ग्रेटर नोएडा के लाखों लोगों को मिलेगी जाम से राहत… तिलपता से कंटेनर डिपो तक बनेगा एलिवेटेड रोड; दिल्ली-गाजियाबाद भी जाना होगा आसान
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,