UP News: कौशांबी: बंदर के हाथ से खाने में गिरा जहर… बहू ने घरवालों को परोस दी जहरीली कढ़ी, खाने से सास की मौत – INA


उत्तर प्रदेश के कौशांबी में खाना खाते ही एक ही परिवार के 4 लोगों की हालत बिगड़ गई और एक महिला की मौत हो गई. दरअसल, खाना बनाते समय खाने में कीटनाशक दवा गिर गई थी, लेकिन इस बात का परिवार में से किसी को पता नहीं चला. जब सबने खाया तो सब की तबीयत खराब हो गई. पड़ोसियों ने एंबुलेंस बुलाई और परिवार वालों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई.
ये मामला महेवाघाट थाना क्षेत्र से सामने आया है. यहां लौगावां गांव में 50 साल के दिनेश कुमार अपने परिवार के साथ रहते हैं. उनके परिवार में उनकी 45 साल की पत्नी माया देवी, बुजुर्ग 75 साल की मां कमला देवी और एक छोटा भाई है. दिनेश एक किसान हैं. सोमवार को जब दिनेश की पत्नी माया घर के बरामदे में खाना बना रही थी. तभी एक बंदर मुंडेर पर आकर बैठ गया. बंदर के हाथ में कीटनाशक दवा की पुड़िया थी. जब माया बंदर को भगाने के लिए अंदर से डंडा लेने गई तो बंदर के हाथ से वह पुड़िया गिर गई और उसी में से थोड़ी सी दवा माया के खाने में गिर गई.
कढ़ी में आई पेट्रोल की बदबू
माया ने बाहर आकर देखा तो बंदर भाग चुका था. माया ने पुड़िया पर ध्यान नहीं दिया और अपने काम में लग गई. माया कढ़ी बना रही थी. जब पति दिनेश खेत से वापस लौटा तो माया ने हमेशा की तरह पति के साथ सभी को खाने में वह जहरीली कढ़ी परोस दी और सभी खाना खाने बैठ गए. दिनेश ने बताया कि खाना खाते समय कढ़ी में से पेट्रोल जैसे बदबू आ रही थी, लेकिन हमने सोचा बाहर खड़ी बाइक से आ रही होगी.
इस तरह हुई जहर की जानकारी
दिनेश ने आगे बताया कि जब बदबू ज्यादा आने लगी तो दिनेश ने पत्नी से पूछा. तब पत्नी ने बंदर के आने की बात बताई. इसके बाद दिनेश खाना बनाने वाली जगह पर गया तो देखा कि वहां कीटनाशक दवा की पुड़िया पड़ी हुई थी. कढ़ी में से भी कीटनाशक दवा के अंश पाए गए. तब जाकर पता चला कि कढ़ी में कीटनाशक दवा पड़ गई है. दिनेश ने तुरंत बाकी घर वालों को खाना खाने से मना कर दिया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी.
बुजुर्ग मां की हो गई मौत
दिनेश को जब तक कीटनाशक दवा होने की बात पता चली. तब तक सभी लोग खाना खा चुके थे. ऐसे में उनकी तबीयत बिगड़ गई और सभी उल्टियां करने लगे. पड़ोसियों की मदद से सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दिनेश की मां कमला की मौत हो गई. हालांकि, बाकी सदस्यों की हालत में सुधार है. मां की मौत के बाद घर में मातम छा गया.
कौशांबी: बंदर के हाथ से खाने में गिरा जहर… बहू ने घरवालों को परोस दी जहरीली कढ़ी, खाने से सास की मौत
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,











