UP News: ‘राज’ निकला कय्यूम… शादी के बाद खुला राज, युवती बोली- टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी दे रहा – INA

उत्तर प्रदेश के बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने एक युवक पर हिंदू नाम बताकर शादी करने और बाद में धर्म परिवर्तन का दबाव डालने का गंभीर आरोप लगाया है. पीड़िता शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची और पूरे मामले की शिकायत देकर न्याय की मांग की. युवती का आरोप है कि आरोपी ने पहले खुद को हिंदू बताया, फिर शादी का भरोसा देकर उसके साथ संबंध बनाए और बाद में उसका असली नाम और पहचान सामने आई.
पीड़िता के मुताबिक, साल 2023 में वह गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करती थी. वहीं, उसकी मुलाकात एक युवक से हुई, जिसने अपना नाम राज गुप्ता बताया. युवक खुद को इंजीनियर बताता था और हिंदू रीति-रिवाजों का पालन करता दिखता था. माथे पर तिलक लगाना, हाथ में कलावा पहनना और मंदिर जाना जैसी बातों से युवती को भरोसा हो गया कि युवक हिंदू है. इसी दौरान दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और धीरे-धीरे दोनों करीब आ गए.
होटल में किया दुष्कर्म
कुछ समय बाद युवती नौकरी छोड़कर बरेली वापस आ गई, लेकिन आरोपी लगातार उसके संपर्क में बना रहा. युवती का आरोप है कि मार्च 2024 में युवक बरेली आया और शादी का भरोसा देकर उसे रामपुर हाईवे के एक होटल में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया. युवती का कहना है कि इसके बाद वह गर्भवती हो गई. जब उसने शादी करने की बात कही तो आरोपी उसे गुरुग्राम ले गया और गर्भपात कराने का दबाव बनाने लगा.
ये भी पढ़ें: हवा में झूल रहे पिलर, नीचे से खिसकी मिट्टी बिहार में एक और पुल पर आवागमन बंद, नालंदा-शेखपुरा का संपर्क टूटा
हिंदू रीति-रिवाज से की शादी
युवती का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की. शादी में दोनों पक्षों के कुछ लोग भी शामिल हुए थे. इतना ही नहीं, शादी के वीडियो भी सोशल मीडिया पर डाले गए. पीड़िता को लगा कि अब सब ठीक हो जाएगा, लेकिन कुछ दिन बाद मामला पूरी तरह बदल गया.शादी के वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी का भाई अकरम सैफी दोनों को गाजियाबाद के मोदीनगर स्थित फ्लैट में ले गया.
शादी को बताया मजाक
वहां पहुंचने पर उससे कहा गया कि शादी सिर्फ मजाक थी. पीड़िता ने आरोप लगाया कि इसी दौरान आरोपी के भाई ने उसके साथ दुष्कर्म किया. जब उसने विरोध किया तो आरोपी चाकू लेकर पहुंच गया और जान से मारने की धमकी देने लगा. इसी दौरान युवती को पता चला कि जिस युवक को वह राज गुप्ता समझ रही थी, उसका असली नाम कय्यूम है और वह मुस्लिम समुदाय से है. यह जानकर युवती के पैरों तले जमीन खिसक गई.
धर्मातंरण का बनाया जा रहा दबाव
पीड़िता ने बताया कि फरवरी 2025 में उसने एक बेटी को जन्म दिया. इसके बाद आरोपी और उसके परिवार वालों ने उस पर मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया. युवती का कहना है कि जब उसने धर्म परिवर्तन से इनकार किया तो उसे अलग रहने के लिए मजबूर कर दिया गया. फिलहाल वह सीबीगंज इलाके में किराये के कमरे में रह रही है. युवती का आरोप है कि आरोपी कई बार उसके कमरे पर पहुंचा और मारपीट की.
गर्भपात कराने का आरोप
उसने जबरन संबंध बनाने और दूसरी बार गर्भवती होने पर धोखे से गर्भपात की दवा खिलाने का भी आरोप लगाया. पीड़िता ने यह भी कहा कि आरोपी उसे डराता-धमकाता था और टुकड़े-टुकड़े कर फेंक देने जैसी बातें कहता था. पीड़िता का कहना है कि उसने पहले भी स्थानीय पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. इसके बाद वह एसएसपी कार्यालय पहुंची और लिखित शिकायत देकर इंसाफ की गुहार लगाई. इस मामले में एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि शिकायत को गंभीरता से लिया गया है. सीबीगंज पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं.
‘राज’ निकला कय्यूम… शादी के बाद खुला राज, युवती बोली- टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी दे रहा
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,


