Sport : RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने किया कमाल, स्पेशल सेंचुरी पूरी करते ही क्रिस गेल को छोड़ा पीछे #INA

Rajat Patidar Record: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 67वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया. इस मैच में भले ही आरसीबी को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन कप्तान रजत पाटीदार ने अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाया और सभी का दिल जीता. राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस हाईवोल्टेज मैच में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने 1 छक्का लगाया और इसी के साथ उन्होंने एक खास रिकॉर्ड के मामले में क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया. आइए आपको इस रिकॉर्ड के बारे में विस्तार से बताते हैं…

रजत पाटीदार ने पूरा किया स्पेशल ‘शतक’

IPL 2026 में रजत पाटीदार ने अब तक ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की है. SRH VS RCB मैच में पाटीदार ने 39 गेंदों पर 56 रनों की पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 1 छक्के लगाया. इसी के साथ पाटीदार ने आईपीएल में अपने 100 छक्के पूरे कर लिए.

इतना ही नहीं वह आईपीएल इतिहास में सबसे कम गेंदों में 100 छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे पायदान पर आ पहुंचे हैं. पाटीदार ने  933 गेंदों में ये माइलस्टोन हासिल किया है. इस मामले में रजत पाटीदार ने क्रिस गेल को पीछे छोड़ा है. जी हां, क्रिस गेल ने 943 गेंदों में 100 छक्के पूरे किए.

कौन है IPL में फास्टेस्ट 100 छक्के लगाने वाला बल्लेबाज? (गेंदों के मामले में)

इंडियन प्रीमियर लीग में फास्टेस्ट 100 छक्के लगाने का रिकॉर्ड आंद्रे रसेल के नाम पर दर्ज है. रसेल ने ये कारनामा आईपीएल में महज 657 रन बनाए. इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर निकोलस पूरन हैं, जिन्होंने 884 गेंदों में ये कारनामा किया था. अब तीसरे नंबर पर रजत पाटीदार पहुंच गए हैं. चौथे नंबर पर 943 गेंदों में ये मुकाम हासिल किया.

रजत पाटीदार के IPL आंकड़े

रजत पाटीदार ने आईपीएल में अब तक 55 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 161.03 की स्ट्राइक रेट और 32 के औसत से 1504 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 13 अर्धशतक लगाए हैं. उनके बल्ले से 100 चौके और 100 छक्के निकले हैं. उन्होंने 17 कैच भी लपके हैं.

रजत पाटीदार के IPL 2026 में रिकॉर्ड

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में रजत पाटीदार ने 13 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 183.64 की स्ट्राइक रेट और 35.73 के औसत से 393 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 4 अर्धशतक लगाए हैं. इस सीजन रजत पाटीदार ने 24 चौके और 32 छक्के लगाए हैं.

IPL 2026 में सबसे कम गेंदों में 100 छक्के पूरे करने वाले बल्लेबाज:-

रैंक खिलाड़ी 100 छक्कों तक पहुंचने में लगी गेंदें टीम/टीमें
1 Andre Russell 657 कोलकाता नाइट राइडर्स
2 Nicholas Pooran 884 पंजाब किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स
3 Rajat Patidar 933* रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
4 Chris Gayle 943 KKR, RCB, पंजाब किंग्स
5 Sunil Narine 950 कोलकाता नाइट राइडर्स
6 Shivam Dube 992 RCB, राजस्थान रॉयल्स, CSK

ये भी पढ़ें: IPL 2026: ऑरेंज कैप की रेस हुई दिलचस्प, विराट-अभिषेक छूटे पीछे, SRH के 2 खिलाड़ी टॉप-5 में शामिल

RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने किया कमाल, स्पेशल सेंचुरी पूरी करते ही क्रिस गेल को छोड़ा पीछे





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close