UP News: ‘मुझे मेरी पत्नी से बचाइए…’ 41 साल की शादी के बाद पति ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार – INA

कानपुर में बुधवार को डीएम के जनता दर्शन में एक ऐसा प्रार्थना-पत्र सामने आया, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. 41 साल से विवाहित एक बुजुर्ग पति ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी उसके साथ मारपीट करती है, जूतों से पीटती है और लगातार अपमानित करती है. पीड़ित ने प्रशासन से हस्तक्षेप कर उसे न्याय दिलाने की मांग की है.

अपने आवेदन में बुजुर्ग ने लिखा है कि उसने जीवनभर मेहनत करके परिवार को संभाला. खेत बेचकर मकान बनवाया, बच्चों की पढ़ाई कराई और तीनों बेटों की शादी भी कराई. उसका कहना है कि उसने अपनी पत्नी के नाम पर भी जमीन खरीदी, लेकिन अब वही पत्नी उसके साथ दुर्व्यवहार कर रही है. पति का आरोप है कि पत्नी अक्सर गाली-गलौज करती है और कई बार उसे जूतों से भी पीट चुकी है.

उसने यह भी कहा कि पत्नी उसे घर से दूर भेज देने और उसके हाथ-पैर तुड़वा देने जैसी बातें करती है. आवेदन में उसने यह भी दावा किया कि जब किसी दूसरे व्यक्ति का फोन आता है, तो पत्नी का व्यवहार संदिग्ध लगता है, जिससे उसे मानसिक पीड़ा होती है.

बुजुर्ग ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि यदि उसकी पत्नी को बुलाकर पूछताछ की जाए, तो सच्चाई सामने आ जाएगी. उसका कहना है कि वह अपनी बात शांतिपूर्वक रखना चाहता है और चाहता है कि दोनों पक्षों की बात निष्पक्ष तरीके से सुनी जाए. आवेदन में उसने अपने बेटों और अन्य परिजनों के व्यवहार पर भी सवाल उठाए हैं.

उसका आरोप है कि परिवार के कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की, उसकी झोपड़ी गिरा दी और उसे रहने के लिए मजबूर होकर पनकी रैन बसेरा जाना पड़ा. फिलहाल वह वहीं रह रहा है.

पत्र के अंत में बुजुर्ग ने भावुक अपील करते हुए प्रशासन से अपनी पत्नी और परिवार के संबंधित लोगों को बुलाकर बयान दर्ज करने तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है. डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने पूरे मामले को प्रोबेशन विभाग को भेजते हुए इसके त्वरित निस्तारण के आदेश दिए हैं.

‘मुझे मेरी पत्नी से बचाइए…’ 41 साल की शादी के बाद पति ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button