UP News: भीषण गर्मी और लू का कहर… गौतमबुद्धनगर में स्कूलों का बदला समय, जानें कब से कब तक चलेंगी कक्षाएं – INA

दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी का सितम जारी है. ऐसे में यूपी के गौतमबुद्धनगर में लू और बढ़ते तापमान को देखते हुए प्रशासन ने स्कूली बच्चों के लिए बड़ा फैसला लिया है. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जिले के सभी बोर्ड के स्कूलों के समय में बदलाव के आदेश जारी किए हैं. आदेश के अनुसार आज यानी 27 अप्रैल से स्कूल नए समय पर खुलेंगे.
गौतमबुद्धनगर में पड़ रही भीषण गर्मी और ‘हीट वेव’ के कारण बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर यह कदम उठाया गया है. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जिले के सभी परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त और सभी बोर्ड (CBSE, ICSE, IB, UP Board) से मान्यता प्राप्त विद्यालयों का समय अब सुबह 07:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक कर दिया गया है.
यह आदेश 27.04.2026 से प्रभावी होगा और अगले आदेश तक लागू रहेगा. प्रशासन ने सभी स्कूलों को इस आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं ताकि बच्चों को दोपहर की झुलसाने वाली लू से बचाया जा सके.
बेसिक शिक्षा अधिकारी ने क्या कहा?
बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देश पर स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है. बच्चे के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह 7.04.2026 से ही प्रभावी होग. उन्होंने अपने आदेश में कहा कि सभी बोर्ड के स्कूलों ने नए नियम का पालन करना होगा और स्कूलव को नए समय के अनुसार ही संचालित करना होगा. किसी ने भी लापरवाही की या फिर आदेश को नजरअंदाज किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
दिल्ली एनसीआर समेत पूरे यूपी में गर्मा कहर
मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीर में अगले दो दिनों तक भीषण लू का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग अनुसार, आने वाले दिनों में लू से थोड़ी राहत मिल सकती है. ऐसे में लोगों को लू और तेज धूप से बचाने की सलाह दी गई है. पूरे यूपी में भीषण गर्मी का कहर जारी है. वहीं आज यूपी के कई जिलों में पारा 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
भीषण गर्मी और लू का कहर… गौतमबुद्धनगर में स्कूलों का बदला समय, जानें कब से कब तक चलेंगी कक्षाएं
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,


