UP News: ‘साहब माफ कर दो, अब नहीं आएंगे UP’… एनकाउंटर के बाद हाथ जोड़कर बोले शातिर बदमाश – INA


उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में देर रात पुलिस और अपराधियों को बीच मुठभेड़ हुई. इस दौरन यूपी पुलिस ने अंतरराज्यीय कुख्यात बदमाश और उसकी महिला साथी को गिरफ्तार कर लिया. यह कार्रवाई नवाबाद पुलिस और स्वॉट टीम ने मिलकर की. पकड़े गए आरोपियों में बदमाश अविनाश और उसकी महिला साथी सुभलू सामिल हैं.
मामले में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ये दोनों शातिर अपराधी झांसी शहर में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी शुरू कर दी. खुद को घिरा देखकर अपराधियों ने भागने की कोशिश की और पुलिस पर हमला भी किया. हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी और तेज एक्शन के सामने अपराधियों की सारी कोशिशें नाकाम हो गई और पुलिस ने दोनों को अपराधियों दबोच लिया.
बदमाशों ने मांगी माफी
गिरफ्तारी के बाद जो दृश्य सामने आया, उसने न केवल पुलिस टीम को बल्कि देखने वालों को भी हैरान कर दिया. मामले में कुख्यात बदमाश अविनाश और उसकी महिला साथी सुभलू ने पुलिस के सामने घुटने टेक दिए. वे दोनों हाथ जोड़कर, गिड़गिड़ाते हुए पुलिस अधिकारियों से रहम की भीख मांग रहे थे. अपराधी अविनाश ने हाथ जोड़कर कहा, ‘साहब, बस एक मौका दे दो. अब यूपी में कदम नहीं रखेंगे, दोबारा कोई गलती नहीं करेंगे.’
कई आपराधिक मामले में थे फरार
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अविनाश और सुभलू कई राज्यों में चोरी और लूटपाट जैसी गंभीर आपराधिक वारदातों में लंबे समय से लिप्त थे. दोनों ही आरोपी काफी समय से फरार चल रहे थे और अलग-अलग राज्यों की पुलिस इनकी तलाश कर रही थी. फिलहाल झांसी पुलिस की तत्काल कार्रवाई से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
दोनों आरोपी गिरफ्तार
फिलहाल, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस की इस कार्रवाई को पूरे जिले में सराहा जा रहा है. इस कार्रवाई ने एक बार फिर यह शाबित कर दिया है कि प्रदेश में अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है. पुलिस के इस कार्रवाई की हर जगह चर्चा हो रही है, जिससे जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है.
‘साहब माफ कर दो, अब नहीं आएंगे UP’… एनकाउंटर के बाद हाथ जोड़कर बोले शातिर बदमाश
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










