यूपी- दो साल पहले लव मैरिज, नशे में पहुंचा ससुराल और पत्नी पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार… बेजान होने तक खड़ा रहा हत्यारा – INA

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पति ने अपनी पत्नी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी. उसने कई बार पत्नी के सीने पर चाकू से वार किए. उसकी मौत हो जाने तक हत्यारा पति वहीं खडा रहा. जब तसल्ली हो गई कि पत्नी बेजान हो गयी है तब वह वहां से फरार हो गया. दोनों ने दो साल पहले लव मैरिज की थी. हत्या की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे तलाशा जा रहा है.

शादी के बाद पति-पत्नी नोएडा में रह रहे थे. पति नोएडा में एक मल्टीनेशनल कंपनी में मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव की नौकरी कर रहा था. पत्नी भी उसके साथ रहती थी. बुधवार को पति अपनी पत्नी के साथ अपनी ससुराल आया हुआ था. रात में दोनों के बीच विवाद हो गया. पति ने चाकू से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी. उसके पिता ने आरोपी पर आए दिन शराब पीकर मारपीट करने और घर से रुपये मंगाने का आरोप लगाया है.

शराब पीकर पीटता था आरोपी पति

बिजनौर के गांव अगरी निवासी मृतका के पिता रणधीर सिंह ने बताया कि इनामपुरा निवासी गौरव ने दो साल पहले उनकी बेटी दिव्यांशी उर्फ शैंकी से लव मैरिज की थी. वे दोनों नोएडा में रह रहे थे. उन्होंने बताया कि गौरव शराब पीकर आए दिन उनकी बेटी को पीटता था. वह उससे नोएडा में फ्लैट खरीदने के लिए अपने घर से रुपये लाने को कहता था. बुधवार को वह दोनों अगरी आए हुए थे. जब उन्हें बेटी के उत्पीड़न की बात पता चली तो उन्होंने गौरव को ऐसा न करने के लिए समझाया.

पत्नी के सीने पर किए चाकू से कई वार

उन्होंने उसे लव मैरिज का हवाला देते हुए किसी भी तरह का दहेज देने से साफ मना किया. उन्होंने गौरव से कहा कि जब शादी करके घर परिवार बसाना नही आता था तो मेरी बेटी से शादी क्यो की थी. इसी आपसी कहा सुनी और तकरार के बाद गौरव वहां से कहीं चला गया. रणधीर ने बताया कि रात साढे आठ बजे गौरव शराब पीकर वापस आया. उसने दिव्यांशी से अपने साथ वापस नोएडा चलने को कहा. दिव्यांशी ने उससे दो दिन रूक कर चलने की बात कही. इस पर गौरव ने दिव्यांशी के साथ हाथापाई शुरू कर दी और चाकू निकालकर दिव्यांशी के सीने में कई वार कर दिये.

हत्या के बाद हुआ फरार

हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई. आरोप है कि गौरव वहीं खडे होकर दिव्यांशी को तड़पते हुए देखता रहा. जब दस मिनट बाद उसे शरीर के बेजान होने की तसल्ली हुई तब वह अपनी ससुराल से फरार हो गया. रात नौ बजे जब रणधीर सिंह अपने घेर से वापस लौटे तो बेटी की खून से लथपथ लाश देखी. सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारियो ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी प्राप्त कर गौरव की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें बनाकर शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए. एसपी सिटी डॉक्टर संजीव बाजपेई ने बताया कि दोनो ने लव मैरिज की थी. वह नोएडा में रहते थे. आपसी कहासुनी में विवाद बढ कर हाथापाई और फिर पति ने आवेश में आकर पत्नी की हत्या कर दी. शीघ्र ही हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा.


Source link

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News