UP News: आंधी-बारिश और बर्फबारी…18 राज्यों का बदला मौसम, दिल्ली में येलो अलर्ट; जानें UP-राजस्थान का मौसम – INA

Weather Update Today: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. राजधानी दिल्ली में मौसम विभाग ने 4 और 5 जून के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. आसमान में बादल छाए रहेंगे और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.
इस बीच दक्षिण-पश्चिम मानसून भी तेजी से आगे बढ़ रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक 4 जून के आसपास मानसून के दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व अरब सागर के कई हिस्सों, लक्षद्वीप, केरल, तमिलनाडु और बंगाल की खाड़ी के कई इलाकों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं. इसके चलते देश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश होने की संभावना है.
उत्तर-पूर्व भारत में अगले पांच दिनों तक बारिश का अलर्ट
उत्तर-पूर्व भारत में अगले पांच दिनों तक गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. अरुणाचल प्रदेश में 3 से 8 जून तक भारी बारिश का अनुमान जताया गया है. वहीं असम और मेघालय में 5 से 8 जून के बीच कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है.
दक्षिण भारत में केरल और लक्षद्वीप में 3 से 6 जून तक बारिश का मौसम बना रहेगा. तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के अलग-अलग जिलों में मौसम खराब रह सकता है. तेलंगाना में भी अगले कुछ दिनों तक बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है. कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. केरल में 3 से 8 जून तक बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
राजस्थान का कैसा है मौसम?
राजस्थान के अलग-अलग जिलों में बारिश से भीषण गर्मी से राहत मिली है. मंगलवार को चित्तौड़गढ़ में सबसे ज्यादा 61 मिमी बारिश दर्ज की गई. फलौदी 42.2 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म शहर रहा. मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहने का अनुमान जताया है. वहीं उत्तर प्रदेश में लखनऊ का अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. फतेहगढ़ 42 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा. पश्चिमी यूपी में तेज हवाओं, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है.
बिहार-ओडिशा सहित इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
पूर्वी भारत के राज्यों में भी बारिश का असर दिखाई देगा. 3 से 4 जून तक जून को अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, झारखंड, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. ओडिशा में तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है.
उत्तर-पश्चिम भारत में 3 से 4 जून तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और तेज हवाओं का अनुमान है. पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी मौसम बदला हुआ रहेगा. जम्मू-कश्मीर में ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है. पश्चिमी राजस्थान में धूल भरी आंधी चल सकती है. वहीं, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, गुजरात, महाराष्ट्र और कोंकण-गोवा में भी बारिश, बिजली चमकने और तेज हवाओं का असर बना रहेगा. कई इलाकों में तेज आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है.
आंधी-बारिश और बर्फबारी…18 राज्यों का बदला मौसम, दिल्ली में येलो अलर्ट; जानें UP-राजस्थान का मौसम
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,



