UP News: अंतिम संस्कार के लिए रखा था शव, तभी लाश पर गिरा 100 साल पुराना पेड़, श्मशान घाट में मची चीख-पुकार – INA

UP News: अंतिम संस्कार के लिए रखा था शव, तभी लाश पर गिरा 100 साल पुराना पेड़, श्मशान घाट में मची चीख-पुकार – INA

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक महिला के शव के ऊपर 100 साल पुराना पेड़ गिर पड़ा. ये घटना उस समय हुई, जब महिला के शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले जाया गया था. श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थीं और शव रखा हुआ था कि तभी वहां खड़ा एक बड़ा पेड़ महिला के शव पर भर भराकर गिर पड़ा, जिसके बाद श्मशान घाट पर लोगों में अफरा-तफरी और चीख पुकार मच गई.

मृतक महिला का नाम नीलू कनौजिया था, जो वन विभाग की कर्मचारी थीं. उनकी मौत दो मंजिला इमारत से गिरकर हुई थी. महिला के भाई ने मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि उनकी बहन नीलू वन विभाग कर्मचारी थीं. रविवार को वह दो मंजिला इमारत से नीचे गिर गई थीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं. महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था.

शव के ऊपर गिरा बड़ा पेड़

इसके बाद महिला के शव का पोस्टमार्टम हुआ और फिर महिला के शव को अंतिम संस्कार के लिए लखनऊ के भैसा कुंड श्मशान घाट (बैकुंठ धाम) ले जाया गया, जहां ये घटना घटी, श्मशान घाट में नीलू का शव प्लेटफॉर्म पर रखा था. तभी वहां पास में खड़ा एक बड़ा पेड़ तेज आवाज के साथ शव के ऊपर गिर गया. जैसे ही पेड़ गिरा मौके पर हड़कंप मच गया. शव के आसपास खड़े लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई.

पेड़ काटने में लग गए 5 घंटे

बताया जा रहा है कि ये पेड़ 100 साल पुराना था, जो तेज आवाज के साथ महिला के शव पर गिरा और शव पेड़ के नीचे दब गया. हालांकि गनीमत रही कि इस हादसे में किसी और को चोट नहीं आई. 100 साल पुराना ये पेड़ काफी बड़ा था. ऐसे में पेड़ के नीचे से शव को निकालने के लिए कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा. पेड़ को काटकर महिला के शव को 5 घंटे बाद पेड़ के नीचे से निकाला गया. नगर निगम कर्मचारी जावेद ने मामले को लेकर बताया कि पेड़ गिरने की वजह से बाउंड्री वॉल टूटकर गिर गई है. मामले की जानकारी अधिकारियों को दे दी गई है.

अंतिम संस्कार के लिए रखा था शव, तभी लाश पर गिरा 100 साल पुराना पेड़, श्मशान घाट में मची चीख-पुकार




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button