फ्लिपकार्ट के स्टोर से मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने चोरी हुए 27 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। चोरी किए गए मोबाइल को ये सस्ते दामों पर बेच देते थे। यह गिरोह अलीगढ़ के इगलास व खैर, मथुरा के वृंदावन, आगरा और हाथरस के सिकंदराराऊ से मोबाइल चोरी कर चुका है।
आदित्य निवासी सलावत नगर महामाई थाना सिकंदराराऊ फ्लिपकार्ट के ई-कार्ट स्टोर में डिलीवरी बॉय है। गत 31 अगस्त को उसने अपना शिपमेंट लेकर बैग गेट पर रख दिया था। वापस आकर देखा तो वह चोरी हो चुका था। 11 सितंबर को उसने थाना कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस ने इस मामले में पीकेश पौनिया उर्फ पीको निवासी गिलौन्दपुर थाना मुरसान को उस समय गिरफ्तार किया, जब वह चोरी किए गए मोबाइल बेचने जा रहा था। उसके पास से विभिन्न ई-कार्ट स्टोर से चोरी किए गए 27 मोबाइल बरामद किए हैं। उसने अपने साथियों के नाम गिलोदपुर निवासी सूरज उर्फ पंच, सत्या उर्फ सत्यवीर, अनिल कुमार, आकाश और गुठलीपुर थाना मुरसान निवासी गोपाल उर्फ भोलू बताए हैं।
एएसपी अशोक कुमार ने बताया कि पीकेश और सत्यवीर उर्फ सत्ता ने खैर अलीगढ़ से भी इसी तरह से बैग चोरी किया था। इसमें दोनों जेल भी गए थे। जमानत बाहर आने के बाद फिर से वारदात करने लगे। गिरोह के अन्य दो सदस्य सूरज व गोपाल उर्फ भोलू को 17 अक्टूबर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस शेष तीन आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
ई कार्ट ऑफिस में नौकरी लेकर , डिलीवरी बैग को करते थे चोरी
पुलिस पूछताछ में पीकेश ने बताया कि वह और उसके साथी एक दूसरे के कागज लगाकर किसी दूसरे ई-कार्ट स्टोर में नौकरी प्राप्त करते हैं। वहां से डिलीवरी बैग चोरी कर लेते हैं। बैग में जो भी माल होता, उसे आपस में बांट लेते हैं। सूरज ने हाथरस स्थित ई-कार्ट कम्पनी से बैग चोरी किया था, उस बैग में मिले सामान और मोबाइलों को आपस में बांट लिया था। पीकेश ने बताया कि उसके हिस्से में भी 27 मोबाइल आए थे।
ग्राहकों के ऑर्डर कैंसिल कर, डमी रखकर कंपनी को वापस कर देते थे डिलीवरी बॉय की नौकरी करने के दौरान भी गिरोह के सदस्य मोबाइल चोरी करते थे। वह डिलीवरी के लिए सामान ले जाते समय रास्ते में मोबाइल चोरी कर लेते और ग्राहक द्वारा आर्डर कैंसिल कर देते। मोबाइल की जगह डमी मोबाइल रखकर उसे कंपनी को वापस कर देते। डमी मोबाइल और अन्य सामान यह दिल्ली से खरीदकर लाते थे। चोरी हुए मोबाइल के डिब्बे पर कवर और पाॉलिथीन पैकिंग मशीन से चढ़ा लेते थे। अब इन्होंने तरीका बदल दिया था और मौका देख डिलीवरी बॉय का बैग ही चोरी कर लेते थे।
World News: ‘पीडोफाइल, बलात्कारी और गद्दार’: ट्रम्प डिनर गनमैन ने अपने घोषणापत्र में क्या लिखा – INA NEWS
20 minutes ago
Sport : दिल्ली कैपिटल्स VS रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, कौन जीतेगा आज का मैच? हेड टू हेड में इसका पलड़ा है भारी #INA
38 minutes ago
यूपी-राजस्थान और महाराष्ट्र के 7 शहरों में तापमान 46°C पार:अकोला में सबसे ज्यादा 46.9°C; बिहार में स्कूल स्टाफ की मौत, देहरादून में स्कूल बंद- INA NEWS
47 minutes ago
World News: विमान दुर्घटना में अमेरिकी राज्य विधायक की मौत (वीडियो) – INA NEWS
1 hour ago
World News: वीडियो: गाजा में इज़रायली ‘संघर्षविराम’ उल्लंघन बढ़ रहा है – INA NEWS
1 hour ago
World News: विमान दुर्घटना में अमेरिकी राज्य विधायक की मौत (वीडियो) – INA NEWS