UP News: 20 रुपये से भी कम एक जान की कीमत? गाजियाबाद में युवक की हत्या, अगले दिन पुलिस से भी भिड़ा आरोपी, मुठभेड़ में घायल – INA

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से इंसानियत और बदमिजाजी को शर्मसार करने वाली एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. शालीमार गार्डन इलाके में महज 20 रुपये के मामूली लेनदेन को लेकर शुरू हुआ कहासुनी का विवाद इतना बढ़ा कि एक युवक की जान चली गई. हत्या के बाद भाग रहे आरोपी को पुलिस ने अगले ही दिन एक भीषण मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यह पूरी वारदात 19 अगस्त की है. शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विक्रम एन्क्लेव इलाके में 23 वर्षीय मुश्ताक और 20 वर्षीय समीर उर्फ गट्टू के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई थी. शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच झगड़ा सिर्फ 20 रुपये को लेकर हुआ था. मामूली कहासुनी में गुस्साया समीर अपना आपा खो बैठा और उसने मुश्ताक पर चाकू से हमला कर दिया.

पेट और शरीर पर चाकू लगने से घायल मुश्ताक को तुरंत राजीव गांधी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर हालत होने के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मुश्ताक की मौत की खबर मिलते ही पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की.

घेराबंदी देख चलाई गोली: सुनसान गली में मुठभेड़

हत्या के बाद से ही आरोपी समीर फरार चल रहा था. पुलिस टीम को सूचना मिली कि वह शालीमार गार्डन इलाके के आसपास ही छिपा हुआ है. इसके बाद पुलिस ने पूरे इलाके में सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया. चेकिंग के दौरान डीएलएफ रोड की तरफ से एक युवक KTM बाइक पर आता दिखाई दिया. पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया तो उसने बाइक मोड़ ली और तेजी से टेलीफोन एक्सचेंज वाली सुनसान गली की तरफ भागने लगा. जब पुलिस टीम ने पीछा कर उसे चारों तरफ से घेर लिया, तो खुद को फंसता देख आरोपी समीर ने पुलिस टीम पर सीधे तमंचे से फायर झोंक दिया और भागने का प्रयास किया.

ये भी पढ़ें: बहू से इतनी नफरत सास ने नौकरानी को दे दी कत्ल की सुपारी, दिल दहला देगी मुंबई की ये खौफनाक मर्डर स्टोरी

जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में लगी गोली

पुलिसकर्मियों ने खुद का बचाव करते हुए तुरंत नियंत्रित जवाबी फायरिंग की. इस कार्रवाई में एक गोली आरोपी समीर के बाएं पैर में जा लगी. पैर में गोली लगते ही वह बाइक सहित गिर पड़ा, जिसके बाद पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया. पुलिस ने घायल आरोपी को तुरंत नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया. आरोपी की पहचान समीर उर्फ गट्टू के रूप में हुई है, जो दिल्ली के सीमापुरी इलाके का निवासी बताया जा रहा है.

अवैध तमंचा और चोरी की बाइक बरामद

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा, जिंदा व इस्तेमाल किए गए कारतूस और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है. जांच में पता चला है कि आरोपी समीर के खिलाफ शालीमार गार्डन थाने में पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस फिलहाल उससे पूछताछ कर रही है ताकि चोरी की बाइक के स्रोत और अन्य वारदातों में उसकी संलिप्तता का पता लगाया जा सके.

20 रुपये से भी कम एक जान की कीमत? गाजियाबाद में युवक की हत्या, अगले दिन पुलिस से भी भिड़ा आरोपी, मुठभेड़ में घायल


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button