यूपी – ग्रेटर नोएडा के जिम में लगी भीषण आग: छत पर फंसे पांच लोगों को रेस्क्यू कर बचाया; टीम ने शीशा तोड़कर पाया काबू – INA

ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र के सेक्टर-1 स्थित एक फिटनेस जिम में गुरुवार को अचानक आग लग गई। आग जिम के दूसरे तल पर लगी थी, जिससे पूरे परिसर में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर सर्विस यूनिट, मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौतमबुद्धनगर और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने तत्काल आग बुझाने और फंसे लोगों को बचाने का अभियान शुरू किया।




गुरुवार को सेक्टर-1 के फिटनेस जिम में आग लगने की सूचना फायर विभाग को मिली थी। आग जिम के द्वितीय तल पर लगी होने के कारण वहां तेजी से धुआं भर गया। दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची और कर्मचारियों ने हौज पाइप बिछाकर आग पर पानी डालना शुरू किया। आग के कारण जिम के अंदर धुआं बहुत अधिक भर गया था। इस बीच पांच लोग जिम की छत पर फंस गए। दमकल कर्मियों ने ब्रीदिंग अपरेटस पहनकर धुएं के बीच अभियान चलाया। उन्होंने सभी पांचों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। समय रहते किए गए इस बचाव कार्य से एक बड़ा हादसा टल गया। इस घटना में किसी व्यक्ति की जनहानि नहीं हुई।


Credit By Amar Ujala

Back to top button